Home Sports IND vs NZ: वसीम जाफर ने पहले ODI चुनी टीम इंडिया की Playing 11, इन प्लेयर्स को ही कर दिया बाहर

IND vs NZ: वसीम जाफर ने पहले ODI चुनी टीम इंडिया की Playing 11, इन प्लेयर्स को ही कर दिया बाहर

0
IND vs NZ: वसीम जाफर ने पहले ODI चुनी टीम इंडिया की Playing 11, इन प्लेयर्स को ही कर दिया बाहर

[ad_1]

Wasim Jaffer On IND vs NZ Playing 11: टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके लिए टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथों में है. अब भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है. उन्होंने कई स्टार प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में. 

वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

पहले वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने प्लेइंग इलेवन के बारे में ESPNcricinfo के साथ बातचीत में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है. इसके लिए उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी शिखर धवन और शुभमन गिल को सौंपी है. ये दोनों ही बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अपने दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं. 

मिडिल ऑर्डर में इन प्लेयर्स को मिला मौका 

वसीम जाफर ने मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को चुना है. सूर्यकुमार यादव बहुत ही बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं. कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था. वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंपी गई है. 

इन 4 ऑलराउंडर्स को मिली जगह 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए वसीम जाफर ने टीम में चार ऑलराउंडर्स को चुना है. इसके लिए उन्होंने टीम में दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और दीपक चाहर को मौका दिया है. ये खिलाड़ी कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बैटिंग में माहिर हैं. 

टीम में शामिल हैं ये 2 तेज गेंदबाज 

तेज गेंदबाजों के तौर पर वसीम जाफर ने अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को मौका दिया है. पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह ने अपने गेंदों के दम पर सभी का दिल जीता है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं, उमरान मलिक की गति ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. 

वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.   

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here