Home Breaking News Amar Ujala Top News: एलन मस्क का एक और बड़ा एलान, आज दिल्ली में समारोह को संबोधित करेंगे पीएम, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: एलन मस्क का एक और बड़ा एलान, आज दिल्ली में समारोह को संबोधित करेंगे पीएम, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: एलन मस्क का एक और बड़ा एलान, आज दिल्ली में समारोह को संबोधित करेंगे पीएम, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

ट्विटर के नए मालिक बनने के बाद से एलस मस्क (Elon Musk) इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर निलंबित खातों के लिए ‘सामान्य माफी’ की घोषणा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे लचित बरफुकन की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। साथ ही मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से आज दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

एलन मस्क का एक और बड़ा एलान

ट्विटर के नए मालिक बनने के बाद से एलस मस्क (Elon Musk) इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर निलंबित खातों के लिए ‘सामान्य माफी’ की घोषणा की।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

 
आज लचित बरफुकान जयंती के समापन समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे लचित बरफुकन की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…
भारत-न्यूजीलैंड का वनडे आज

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम के सामने वनडे सीरीज जीतने की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच आज ऑकलैंड में पहला वनडे खेला जा रहा है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे। शिखर धवन की कप्तानी में युवा टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। 

यहां देखें लाइव स्कोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ में

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह लखनऊ से राजकीय हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे लखनऊ से रवाना होंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here