[ad_1]

गुजरात चुनाव 2022
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
आज से ठीक छठवें दिन गुजरात की 89 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल तक चुनाव प्रचार में जुटे हैं। विपक्षी दलों के नेता जहां सरकार की खामियां गिना रहे, वहीं सत्ता पक्ष अपनी सरकार के काम गिना रहा है। इसके साथ ही दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
गुजरात चुनाव में अब तक कोई बड़ा चुनावी मुद्दा नहीं बन सका है। इसके बाद भी कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिन्हें राजनीतिक दल उठा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच मुद्दों के बारे में बताएंगे। किसी को प्रधानमंत्री मोदी उठा रहे हैं तो कोई मुद्दा राहुल गांधी। आइए इन मुद्दों के बारे में जानते हैं…
[ad_2]
Source link