[ad_1]
हाइलाइट्स
जसप्रीत बुमराह ने फिटनेस ट्रेनिंग शुरू कर दी है
शुक्रवार को उन्होंने ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. शुक्रवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फिट होकर मैदान पर वापसी की. चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप से बाहर हुए बूम बूम बुमराह अब जल्दी की टीम में वापसी करने वाले हैं. शुक्रवार को ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी को तमाम चाहने वालों के साथ साझा किया.
पिछले कुछ महीनों से लगातार चोटिल की वजह से टीम से अंदर बाहर हो रहे जसप्रीत बुमराह अबकी बार पूरी तरह से फिट हो कर वापसी करना चाहते हैं. फिलहाल रिहैब से गुजर रहे इस गेंदबाज ने ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. जिस तरह से मैदान पर वह दौड़ लगाते नजर आए उसे देखकर टीम इंडिया के फैंस खुशी से झूम उठेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jasprit Bumrah, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : November 25, 2022, 17:56 IST
[ad_2]
Source link