Home Sports विराट कोहली अपनी मदहोश कर देने वाली पारी में डूबे, तस्वीर शेयर कर जाहिर की भावनाएं

विराट कोहली अपनी मदहोश कर देने वाली पारी में डूबे, तस्वीर शेयर कर जाहिर की भावनाएं

0
विराट कोहली अपनी मदहोश कर देने वाली पारी में डूबे, तस्वीर शेयर कर जाहिर की भावनाएं

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली अपनी मदहोश कर देने वाली पारी में डूबे
तस्वीर शेयर कर जाहिर की भावनाएं
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को दिलाई थी जीत

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) द्वारा खेली गई उस पारी को कौन भूल सकता है. हार की कगार पर पहुंच गई भारतीय टीम को विराट कोहली ने अकेले लक्ष्य तक पहुंचाया था. किंग कोहली के दिल में भी यह पारी काफी करीब है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को संपन्न हुए काफी दिन बीत गए हैं. किंग कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई इस उम्दा पारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, ’23 अक्टूबर 2022 का दिन मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा. इससे पहले क्रिकेट मैच में इस तरह की एनर्जी फील नहीं की. क्या सुहानी शाम थी वो!’

विराट कोहली ने खेली 82 रनों की नाबाद जुझारू पारी:

पाकिस्तान द्वारा मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने शुरूआती चार विकेट 6.1 ओवरों में महज 31 रनों पर गंवा दिए थे. यहां से कोहली ने पंड्या (40) के साथ पारी को संवारना शुरू किया, और आखिर में टीम को जीत दिलाकर वापिस ड्रेसिंग रूम में लौटे. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इस हाईवोल्टेज मुकाबले में कुल 53 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उनके बल्ले से 154.72 की स्ट्राइक रेट से 82 रनों की बेहतरीन पारी निकली. कोहली ने इस मुकाबले में कुल छह चौके एवं चार छक्के लगाए.

Tags: India Vs Pakistan, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli Record



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here