[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd ODI) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम 300 प्लस स्कोर बनाने में सफल रही. हालांकि, भारतीय गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे. वॉशिंगटन सुंदर के अलावा सभी गेंदबाजों के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाया. उमरान मलिक ने जरूर दो विकेट झटके. लेकिन उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों का साथ नहीं मिला. ऐसे में दूसरे वनडे में कप्तान शिखर धवन कुछ बदलाव कर सकते हैं.
दीपक चाहर की हो सकती है वापसी
वनडे टीम में भारत के पास अभी 5 तेज गेंदबाज हैं. शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को पहला वनडे खेलने का मौका मिला. अर्शदीप ने 8 ओवर में 68 और शार्दुल ने 9 ओवर में 63 रन दे डाले. टीम में अभी सीनियर गेंदबाज दीपक चाहर हैं. वह शार्दुल ठाकुर की तरह की गेंदबाजी करने में बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं. चाहर जबरदस्त स्विंग गेंदबाज भी हैं तो उन्हें दूसरे वनडे में मौका मिल सकता है.
कुलदीप सेन कर सकते हैं डेब्यू
भारत की तरफ से तेज गेंदबाज कुलदीप सेन डेब्यू कर सकते हैं. उनकी रफ्तार भी अच्छी है. वो 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी कर सकते हैं. कुलदीप ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से प्रभावशाली प्रदर्शन कर सलेक्टर्स को प्रभावित किया. उसके बाद कुलदीप का चयन दुबई में हुए एशिया कप के नेट बालर के रूप में किया गया था. मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले इस गेंदबाज का चयन फिर भारत ए टीम में हुआ. कुलदीप ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत की टीम में चुने गए. सौराष्ट्र के खिलाफ फाइनल में 8 विकेट लेकर उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपनी जगह पुख्ता की.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और कुलदीप सेन.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिन एलेन, डेवॉन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन.
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभं पत (उप कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक.
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Kane williamson, Shikhar dhawan
FIRST PUBLISHED : November 26, 2022, 09:14 IST
[ad_2]
Source link