[ad_1]
हाइलाइट्स
मुंबई को हराकर उत्तर प्रदेश विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में
मुंबई इंडियंस ने जिस खिलाड़ी को रिलीज किया, उसने मुंबई के खिलाफ ठोका अर्धशतक
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. उसने अहमदाबाद में खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई को 8 विकेट से हराया. उत्तर प्रदेश ने 221 रन के लक्ष्य को 45.4 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. मुंबई को हराने में रोहित शर्मा की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के एक ही एक पुराने खिलाड़ी की अहम भूमिका रही. इस खिलाड़ी का नाम आर्यन जुयाल है. आर्यन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. अब इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के सफर को प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज पर ही खत्म कर दिया. उत्तर प्रदेश के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 103 गेंद में 82 रन की पारी खेली. इस पारी में आर्यन ने 10 चौके ठोके.
आर्यन ने मुंबई के 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने सलामी जोड़ीदार माधव कौशिक के साथ पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की. इस स्कोर पर माधव 46 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन, एक छोर पर आर्यन डटे रहे और टीम के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचा दिया. उत्तर प्रदेश का स्कोर जब 158 रन था, तब आर्यन आउट हो गए. वो शतक बनाने से भले ही चूक गए. लेकिन, तब तक उत्तर प्रदेश की जीत की राह तैयार कर दी थी. इसके बाद प्रियम गर्ग (39) और कप्तान कर्ण शर्मा (42) ने 26 गेंद रहते ही उत्तर प्रदेश को जीत दिला दी. अब क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा.
मुंबई ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 220 रन बनाए थे. उत्तर प्रदेश की तरफ से शिवम मावी ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए थे. मावी के अलावा कार्तिक त्यागी और शिवा सिंह ने भी 2-2 विकेट लिए. मुंबई की तरफ से शम्स मुलानी और हार्दिक तामोर ने अर्धशतक जड़े थे.
Vijay Hazare Trophy: KKR ने जिस करोड़पति खिलाड़ी से किया किनारा, उसने रहाणे की टीम को पानी पिला डाला
‘भारत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता…’, रमीज राजा के बयान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दो टूक
आर्यन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था. हालांकि, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. पिछले हफ्ते मुंबई इंडियंस ने बीसीसीआई को जो अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपी थी, उसमें आर्यन का नाम नहीं था. इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में आर्यन अब तक 7 मैच में 55 से अधिक की औसत से 335 रन बना चुके हैं. उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में दिसंबर में होने वाले आईपीएल के मिनी ऑक्शन में आर्यन को खरीदने में कई टीमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं. क्योंकि कई टीमों के पास भारतीय विकेटकीपर नहीं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajinkya Rahane, IPL 2023, Mumbai indians, Prithvi Shaw, Rohit sharma, Shivam mavi, Vijay hazare trophy
FIRST PUBLISHED : November 26, 2022, 17:07 IST
[ad_2]
Source link