Home Sports भारत-न्यूजीलैंड वनडे के बाद एक और मैच बारिश में धुला, मेजबान टीम पर सीरीज गंवाने का संकट

भारत-न्यूजीलैंड वनडे के बाद एक और मैच बारिश में धुला, मेजबान टीम पर सीरीज गंवाने का संकट

0
भारत-न्यूजीलैंड वनडे के बाद एक और मैच बारिश में धुला, मेजबान टीम पर सीरीज गंवाने का संकट

[ad_1]

हाइलाइट्स

अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे भी बारिश की भेंट चढ़ा
229 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 2.4 ओवर ही खेल पाई
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा

नई दिल्ली. क्रिकेट के लिए रविवार का दिन अच्छा नहीं रहा. एक तरह जहां भारत-न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ा तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड से हजारों किलोमीटर दूर श्रीलंका में भी बारिश के कारण क्रिकेट पर ब्रेक लगा. दरअसल, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पल्लेकल में 3 वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा था. लेकिन, बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और इस मैच को भी रद्द करना पड़ा. हालांकि, यहां मैच बारिश की भेंट चढ़ने का नुकसान मेजबान यानी श्रीलंका को उठाना पड़ सकता है. क्योंकि पल्लेकल में ही हुए सीरीज के पहले वनडे में अफगानिस्तान ने उसे 60 रन से हरा दिया था.

श्रीलंका के पास दूसरे वनडे में बराबरी का मौका था. लेकिन, बारिश में उसके अरमान धुल गए. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 30 नवंबर को पल्लेकल में ही खेला जाएगा. अगर अफगानिस्तान यह मैच जीत जाता है तो वनडे सीरीज उसके नाम हो जाएगी.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. अफगानिस्तान को पहला झटका 22 रन के स्कोर पर लगा था. इब्राहिम जादरान 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया था. हालांकि, इसके बाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रहमात शाह के बीच तीसरे विकेट के लिए 133 गेंद में 113 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, टीम का स्कोर जब 135 रन था, तब गुरबाज 68 रन की पारी खेलकर आउट हो गए.

उनके पवेलियन लौटने के बाद श्रीलंका ने मैच में वापसी कर ली और अफगानिस्तान को 228 रन पर समेट दिया. अफगानिस्तान ने 93 रन में अपने 9 विकेट गंवा दिए. गुरबाज के अलावा मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए 34 गेंद में 41 रन की पारी खेली. श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए.

ऋषभ पंत की टीम ने जिस पर जताया भरोसा, उसने 10 गेंद में विपक्षी टीम को हिला डाला

IPL 2022 फाइनल ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

श्रीलंका की पारी शुरू होती, उससे पहले हल्की बारिश शुरू हो गई. इसी वजह से दूसरी पारी आधा घंटे देरी से शुरू हुई. अभी तीसरा ओवर चल ही रहा था कि एक बार फिर बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा. उस समय श्रीलंका ने 2.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए थे. बारिश इतनी तेज थी कि अंपायर को मैच रद्द करना पड़ा.

Tags: Afghanistan, Dasun Shanaka, India vs new zealand, Rahmanullah Gurbaz, Shikhar dhawan, Sri lanka, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here