Home Sports सूर्यकुमार यादव को किसी से बात करने की क्या जरूरत है, शुभमन गिल ने मैच के बाद दिया बयान

सूर्यकुमार यादव को किसी से बात करने की क्या जरूरत है, शुभमन गिल ने मैच के बाद दिया बयान

0
सूर्यकुमार यादव को किसी से बात करने की क्या जरूरत है, शुभमन गिल ने मैच के बाद दिया बयान

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है
न्यूजीलैंड के खिलाफ रद हुए दूसरे वनडे के बाद शुभमन ने सूर्यकुमार को लेकर बात की

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. पूरे मैच में सिर्फ 12.5 ओवर का खेल ही हो पाया और बारिश की वजह से मुकाबले को रद करना पड़ा. टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. पहले मैच में अर्धशतक बनाने वाले ओपनर शुभमन गिल ने 42 गेंद पर 45 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 रन की तेज पारी खेली. मैच रोके जाने के वक्त भारत का स्कोर 1 विकेट पर 89 रन था. मैच के बाद शुभमन ने सूर्या के साथ बल्लेबाजी करने के अनुभव को साझा किया.

सूर्यकुमार यादव के साथ बल्लेबाजी करने के अनुभव के बारे में सवाल किए जाने पर शुभमन ने जवाब दिया. बल्लेबाजी करते वक्त दोनों के बीच क्या बात हुई इसपर कहा, “बातचीज कोई…वो इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनको साथ वैसे तो किसी को बातचीज करने की जरूरत ही नहीं है. हां उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा काफी आता है, वो बहुत ही बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं.”

पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा- PCB में हिम्मत नहीं कि भारत में होने वाले विश्व कप का बहिष्कार करे

गिल जब पूछा गया कि टी20 में बड़े स्कोर बनते हैं लेकिन वनडे में क्यों लगातार कोई हमें 400 या 450 रन का स्कोर नहीं देखने मिलता. इस पर उन्होंने कहा, “400-450 रन के स्कोर को हम साल में दो या तीन मुकाबले में बनाते हैं. जब आप किसी मैदान पर 300 से 350 रन का स्कोर खड़ा करते हैं तो वह मैच को रोचक बनाता है. यह सबकुछ उस जगह की परिस्थिति पर निर्भर करता है, चाहे आप पहले बल्लेबाजी करने उतरे या फिर बाद में खेल रहे हों.”

Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Shubman gill, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here