Home Breaking News Delhi: डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्कूल में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर को खाली कराकर शुरू की गई तलाशी

Delhi: डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्कूल में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर को खाली कराकर शुरू की गई तलाशी

0

[ad_1]

दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस
– फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

ख़बर सुनें

दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल के माध्यम से भेजी गई धमकी के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल खाली कराया गया। स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर में स्थित स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दोपहर 1.19 बजे एक मेल आया कि स्कूल परिसर में एक बम है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पूरे स्कूल की तलाशी ली गई लेकिन कोई बम नहीं मिला।

इस बीच साइबर टीम ने ई-मेल की भी जांच की। मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ-साथ डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने से बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद लोगों की सांस में सांस आई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here