Home Breaking News Haryana Panchayat Election Result Live: हरियाणा में 22 जिला परिषद, 143 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे आज

Haryana Panchayat Election Result Live: हरियाणा में 22 जिला परिषद, 143 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे आज

0
Haryana Panchayat Election Result Live: हरियाणा में 22 जिला परिषद, 143 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे आज

[ad_1]

07:41 AM, 27-Nov-2022

सोनीपत में मतगणना स्थल पर सघन जांच

सोनीपत में मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंदर जो भी उम्मीदवार या एजेंट जा रहे हैं, उनकी सघन तलाशी ली जा रही है।

07:19 AM, 27-Nov-2022

हर ब्लॉक में होगी मतों की गिनती

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद मतों की गिनती प्रत्येक खंड (ब्लॉक) स्तर पर होगी। मतगणना में लगे सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। यदि किसी कारणवश किसी भी ईवीएम में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिये भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर मौजूद रहेंगे। 

06:08 AM, 27-Nov-2022

Haryana Panchayat Election Result Live: हरियाणा में 22 जिला परिषद, 143 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे आज

हरियाणा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। जिला परिषद की 411 और पंचायत समिति की 3081 सीटों के लिए चुनाव हुआ है। सुबह आठ बजे से सभी 22 जिलों में एक साथ मतगणना शुरू होगी। नौ बजे तक बैलेट पेपर गिने जाएंगे। नौ बजे के बाद ईवीएम की मतगणना होगी और दोपहर तक राजनीतिक परिदृश्य साफ हो जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here