Home Sports IND vs NZ, 2nd ODI: संजु सैमसन दूसरे ODI से हुए ड्राप, कैप्टन धवन और टीम प्रबंधन पर आग बबूला हुए फैंस

IND vs NZ, 2nd ODI: संजु सैमसन दूसरे ODI से हुए ड्राप, कैप्टन धवन और टीम प्रबंधन पर आग बबूला हुए फैंस

0
IND vs NZ, 2nd ODI: संजु सैमसन दूसरे ODI से हुए ड्राप, कैप्टन धवन और टीम प्रबंधन पर आग बबूला हुए फैंस

[ad_1]

हाइलाइट्स

संजु सैमसन दूसरे ODI से हुए ड्राप
कैप्टन धवन और टीम प्रबंधन पर भड़के फैंस
पंत संभाल रहे हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है. ‘करो या मरो’ मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. कैप्टन धवन इस रोमांचक मुकाबले में दो बदलाव के साथ मैदान में उतरे हैं. संजु सैमसन की जगह दीपक हुडा को मौका मिला है. वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है.

निर्णायक मुकाबले से संजु सैमसन (Sanju Samson) को बाहर किए जाने के बाद भारतीय खेल प्रेमी आग बबूला हो गए हैं. लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्यों उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. सैमसन ने पहले वनडे मुकाबले में छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली थी. उन्होंने टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 94.74 की स्ट्राइक रेट से 36 रनों का योगदान दिया था. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले.

यह भी पढ़ें- VIDEO: मलिक के विकेट चटकाते ही खुशी के मारे उछल पड़े उनके पिता, मां और भाई-बहन ने भी दिया साथ

दूसरे वनडे मुकाबले में सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद एक इंटरनेट यूजर्स ने लिखा है, ‘अगर एक ही कीपर के साथ जाना था तो फिर संजु सैमसन को ही खिलाना बेहतर था… आउट ऑफ फॉर्म ऋषभ पंत क्यों? क्या सिर्फ इसलिए कि वह उप-कप्तान हैं?

News18 Hindi

वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘संजू सैमसन अब एक आसान लक्ष्य है.’

News18 Hindi

एक फैन ने लिखा है, ‘संजु सैमसन कैप्टन धवन और टीम प्रबंधन से कारण पूछ रहे हैं, उन्हें फिर से क्यों ड्रॉप किया गया है?’ इसके साथ ही फैन ने गुस्से की इमोजी लगाई है.

News18 Hindi

बात करें सैमसन के वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए खबर लिखे जाने तक 11 मैच खेलते हुए 10 पारियों में 66.0 की औसत से 330 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम दो अर्द्धशतक दर्ज है. विकेटकीपर बल्लेबाज का वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 104.76 का है.

Tags: India vs new zealand, Rishabh Pant, Sanju Samson, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here