Home Breaking News IND vs NZ 2nd ODI Live: हैमिल्टन में बारिश तेज हुई, मैच धुलने की आशंका, अगले दो घंटे मौसम साफ होने के आसार नहीं

IND vs NZ 2nd ODI Live: हैमिल्टन में बारिश तेज हुई, मैच धुलने की आशंका, अगले दो घंटे मौसम साफ होने के आसार नहीं

0
IND vs NZ 2nd ODI Live: हैमिल्टन में बारिश तेज हुई, मैच धुलने की आशंका, अगले दो घंटे मौसम साफ होने के आसार नहीं

[ad_1]

08:36 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के कारण खेल रुका

हैमिल्टन में बारिश के कारण खेल रुका है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 22 रन बनाए हैं। इसके बाद से बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है। अगले दो घंटे तक मौसम साफ होने के कोई आसान नहीं हैं। अगर दो घंटे बाद बारिश रुकती है तो मैदान सुखाने में भी काफी समय बर्बाद होगा। ऐसे में इस मैच में ओवरों की संख्या में कटौती होना लगभग तय है। हालांकि, मैदान ज्यादा गीला होने पर मैच रद्द भी हो सकता है।

07:32 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश की वजह से मैच रोक दिया गया है और मैदान को कवर्स से ढंक दिया गया है। खेल रुकने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 4.5 ओवर में 22 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 21 गेंद में 19 रन और कप्तान शिखर धवन आठ गेंद में दो रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

07:29 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत की धीमी शुरुआत

पिछले मैच की तरह एक बार फिर शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने धीमी शुरुआत की है। इस मैच में भी दोनों बल्लेबाज संयम के साथ खेल रहे हैं और लंबी साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले वनडे में इस जोड़ी ने 124 रन की साझेदारी कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी। इस मुकाबले में भी इन दोनों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 17 रन है।

07:06 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने पहला ओवर किया। दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।

06:52 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

06:49 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम में चोटिल एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रैसवेल को मौका दिया गया है। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को मौका दिया गया है।

06:41 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: 15 मिनट बाद होगा टॉस

मैदान गीला होने की वजह से टॉस में 15 मिनट की देरी होगी। अब भारतीय समयानुसार टॉस सुबह 6:45 बजे होगा। हालांकि, मैदान पर लगे कवर्स हटाए जा रहे हैं। ऐसे में टॉस जल्द ही होने की पूरी संभावना है।

06:31 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: 10 मिनट बाद होगा टॉस

मैच से पहले हैमिल्टन में काफी बारिश हुई है और अभी भी मैदान में कवर्स लगे हुए हैं। हालांकि, अब मौसम साफ हो चुका है, लेकिन गीले मैदान की वजह से टॉस 10 मिनट की देरी से होगा। हालांकि, मैच तय समय पर भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू होगा।

06:28 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: शार्दुल की जगह दीपक चाहर को मिल सकता है मौका

इस मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह तेज गेंदबाद दीपक चाहर को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में शार्दुल ने डेथ ओवरों में जमकर रन लुटाए थे। टॉम लाथम ने उनके एक ओवर में 25 रन बटोरकर मैच पलट दिया था। साथ ही शार्दुल की पीठ में समस्या है और मैच से पहले वह फिजियो के साथ बात करते दिखे। उन्होंने गेंदबाजी के लिए अपने जूते भी नहीं पहने हैं। ऐसे में दीपक चाहर यह मैच खेल सकते हैं।

06:15 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: विलियम्सन-लाथम को रोकना चाहेगा भारत

इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और टॉम लाथम की जोड़ी ने 221 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को एकतरफा अंदाज में हरा दिया था। इसके साथ ही कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। इस मैच में भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी को रोकने के लिए प्लान बनाकर उतरेंगे।

06:04 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: हैमिल्टन में बारिश तेज हुई, मैच धुलने की आशंका, अगले दो घंटे मौसम साफ होने के आसार नहीं

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन के मैदान में है। इस सीरीज का पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here