Home Breaking News Karnataka: बेंगलुरु में किराएदारों के लिए नई आफत, ‘IITian’ को ही कमरा देने के लिए तैयार हो रहे मकान मालिक

Karnataka: बेंगलुरु में किराएदारों के लिए नई आफत, ‘IITian’ को ही कमरा देने के लिए तैयार हो रहे मकान मालिक

0

[ad_1]

बेंगलुरु में छात्रों के लिए आफत

बेंगलुरु में छात्रों के लिए आफत
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

अगर आप भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरु में फ्लैट या कमरे की तलाश कर रहे हैं तो आपका आईआईटी स्नातक होना जरूरी है नहीं तो मकान मालिक आपको कमरे देने के लिए तैयार नहीं होंगे। दरअसल, बेंगलुरु में मकान मालिकों ने किरायेदारों के लिए अपनी मांग बढ़ा दी है और अब लिंक्डइन प्रोफाइल और उन कॉलेजों के बारे में पूछ रहे हैं जिनसे उन्होंने स्नातक किया है।

जानें क्या है मामला?
दरअसल, एक ट्विटर उपयोगकर्ता प्रियांश जैन ने एक एजेंट के साथ अपनी चैट साझा की, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं।  प्रियांश जैन इंदिरानगर, डोमलूर या एचएएल इलाके में सिंगल ऑक्युपेंसी फ्लैट की तलाश में थे। उन्हें लगा कि घर के मालिक उनसे धर्म वेज,नॉनवेज या वैवाहिक स्थिति  की जानकारी लेंगे लेकिन जैन तब हैरान हो गए जब एजेंट ने उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के लिए कहा और उन्हें खारिज कर दिया क्योंकि वह आईआईटी / आईआईएम स्नातक नहीं थे।

बैचलर लड़की को भी फ्लैट मिलने में आ रही समस्या
दरअसल, बेंगलुरु में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम कर रही रोमा ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कीं यहां उन्होंने HSR, कोरमंगला, इंदिरानगर या डोमलूर में एक अपार्टमेंट की दरकार के बारे में बताया। बजट भी शेयर किया, लेकिन मकानमालिक ने उन्हें फ्लैट देने से इनकार कर दिया।  चैट में रोमा ने Pets और बैचलर्स के बारे में बातें की। मकान मालिक पेट्स को रखने पर राजी हो गया लेकिन बैचलर लड़की को घर किराए पर देने के लिए नहीं। जब रोमा ने चैट में पूछा बैचलर से उसका क्या मतलब है तो  मकान मालिक ने लिखा कि इसका मतलब यह है कि वो बैचलर लड़के को किराए पर घर देंगे लेकिन बैचलर लड़की को नहीं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here