Home Sports कभी 360 डिग्री एक्शन को लेकर हुआ था विवाद, अब ऋतुराज ने बरसाए लगातार 7 छक्के, जाने कौन हैं शिवा सिंह?

कभी 360 डिग्री एक्शन को लेकर हुआ था विवाद, अब ऋतुराज ने बरसाए लगातार 7 छक्के, जाने कौन हैं शिवा सिंह?

0
कभी 360 डिग्री एक्शन को लेकर हुआ था विवाद, अब ऋतुराज ने बरसाए लगातार 7 छक्के, जाने कौन हैं शिवा सिंह?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में 220 रन की पारी खेली
उन्होंने यूपी के स्पिनर शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के उड़ाए
शिवा सिंह पहली बार 2018 में अपने एक्शन के कारण सुर्खियों में आए थे

नई दिल्ली. 16 छक्के…10 चौके. 159 गेंद में 220 रन. वनडे फॉर्मेट में अगर कोई बल्लेबाज ऐसी पारी खेले, तो उसे कमाल की कहा जाएगा और ऐसा किया महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने. वो इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेल रहे हैं. ऋतुराज ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में 220 रन की कप्तानी पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 330 रन ठोके.

महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 220 रन की अपनी पारी में कुल 16 छक्के उड़ाए. इसमें से अकेले 9 छक्के तो उत्तर प्रदेश के एक गेंदबाज के खिलाफ ठोके. इनमें 7 छक्के तो एक ही ओवर में लगातार जड़े. इस गेंदबाज का नाम है शिवा सिंह. ऋतुराज ने शिवा के एक ही ओवर में 42 रन ठोक डाले. ऋतुराज ने शिवा के 9वें ओवर में 7 छक्के उड़ाए, इस ओवर से पहले शिवा तक शिवा ने 8 ओवर में 45 ही दिए थे. लेकिन, इसके बाद उनके खाते में 88 रन जुड़ गए. ऋतुराज ने शिवा की ऐसी धुनाई की, वो 360 डिग्री हिल गए. पहली बार वो इसी वजह से 4 साल पहले सुर्खियों में आए थे. तब उनके 360 डिग्री बॉलिंग एक्शन को लेकर सवाल खड़ा हो गया था. आखिर क्या था वो पूरा विवाद और कौन हैं यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह. आइए आपको बताते हैं.

कौन हैं शिवा सिंह?
4 साल पहले, यानी 2018 में उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट का एक मैच कोलकाता के बाहरी इलाके कल्याणी में खेला गया था. इसमें शिवा सिंह यूपी की तरफ से खेल रहे थे. बंगाल की दूसरी पारी में, शिवा गेंदबाजी के लिए आए और गेंद फेंकने से पहले 360 डिग्री घूमे. बल्लेबाज और मैदान पर मौजूद बाकी खिलाड़ी भी उनके इस 360 डिग्री गेंदबाज एक्शन को देखकर दंग रह गए.

Tags: Ruturaj gaikwad, Uttar pradesh news, Vijay hazare trophy



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here