[ad_1]

जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मथुरा के जिला जज राजीव भारती की अदालत में एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी केसों को किसी सीनियर कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाए, जहां पर इन सभी केसों की सुनवाई हो सके। वहीं शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद और अन्य ने भी अपना पक्ष रखा। जिला जज ने इस संबंध में निर्णय के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय कर दी है, जबकि इसी अदालत में 7 रूल 11 पर भी सुनवाई हुई।
एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी द्वारा अदालत में दावा किया गया है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर की 13.37 एकड़ जमीन पर ही ईदगाह को तैयार किया गया है। उनके इस दावे की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन में चल रही थी।
सीनियर सिविल जज की अदालत ने पहले 7 रूल 11 (केस के स्थायित्व) सीपीसी पर सुनवाई का आदेश दिया था। वादी अधिवक्तागण ने जिला जज की अदालत में पहले 7 रूल 11 सीपीसी पर सुनवाई संबंधी आदेश को रिवीजन के रूप में चुनौती दी। साथ ही एक अलग से प्रार्थना पत्र इन सभी केसों के स्थानांतरण और अलग कोर्ट बनाने संबंधी दिया है।
[ad_2]
Source link