Home Sports Brett Lee: रोहित-द्रविड़ इस प्लेयर को ज्यादा सलाह से बचाएं, ब्रेट ली ने सरेआम दिया ये बड़ा बयान

Brett Lee: रोहित-द्रविड़ इस प्लेयर को ज्यादा सलाह से बचाएं, ब्रेट ली ने सरेआम दिया ये बड़ा बयान

0

[ad_1]

Brett Lee On Rohit Sharma And Rahul Dravid: ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ब्रेट ली चाहते हैं कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सलाह के ओवरडोज से बचाएं, जो एक युवा क्रिकेटर को इंटरनेशनल स्तर पर शुरू में सफल होने के बाद मिलता है. अर्शदीप इस साल टी20 में भारत के लिए खोज रहे हैं. इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू के बाद से, उन्होंने 21 मैचों में 18.12 की औसत और 8.17 की इकॉनमी रेट से 33 विकेट लिए हैं. 

ब्रेट ली ने दिया ये बयान 

ब्रेट ली ने कहा, ‘ अक्सर टीमों को यह नहीं पता होता है कि इन युवा और उभरते सितारों के साथ क्या करना है? हमने इसे पहले देखा है कि जब युवा खिलाड़ी शामिल होते हैं और होटल में खिलाड़ियों, टीवी, कमेंटेटरों से सलाह लेते हैं.’

रोहित-द्रविड़ को करना होगा ये काम 

ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, ‘हर खिलाड़ी बेहतर होता है लेकिन बहुत बार, बहुत अधिक सलाह प्रतिकूल हो सकती है. इसलिए मुझे लगता है कि राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की जिम्मेदारी है कि वे अर्शदीप सिंह को सलाह के इस ओवरडोज से बचाएं. 

घरेलू क्रिकेट पर दें ध्यान 

उन्होंने आगे कहा, अर्शदीप सिंह घरेलू क्रिकेट में अपने कौशल पर काम करते रहें, क्योंकि जब कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है, और आप टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, तो यही वह जगह है जहां आपको चमकना है. मेरा मानना है कि यही मेरे करियर की कमाई है. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापस जा रहे हैं और उन कौशलों का निर्माण करें. यदि आप इसकी देखभाल कर सकते हैं, तो वह और अच्छा कर पाएंगे.’

सोशल मीडिया पर हुए थे ट्रोल 

अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर तब ट्रोल किया गया जब उन्होंने सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच के 19वें ओवर में आसिफ अली का एक आसान सा कैच छोड़ा. उन्होंने कहा, सोशल मीडिया टिप्पणियों के लिए एक मानसिक फिल्टर बनाना होगा, क्योंकि हम जानते हैं कि सभी खिलाड़ी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर हैं. 

इनपुट: आईएएनएस

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here