Home Sports FIFA World Cup 2022: नॉकआउट दौर की दहलीज पर खड़ा नीदरलैंड्स, कहीं खेल न बिगाड़ दे कतर

FIFA World Cup 2022: नॉकआउट दौर की दहलीज पर खड़ा नीदरलैंड्स, कहीं खेल न बिगाड़ दे कतर

0
FIFA World Cup 2022: नॉकआउट दौर की दहलीज पर खड़ा नीदरलैंड्स, कहीं खेल न बिगाड़ दे कतर

[ad_1]

Qatar FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज कतर और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के नॉकआउट चरण में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ा नीदरलैंड्स अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में कतर के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा.

नॉकआउट की दहलीज पर खड़ा नीदरलैंड्स

अगर नीदरलैंड्स की टीम अगले चरण में जगह बनाती है, तो इसमें 71 वर्षीय कोच लुई वान गाल की अहम भूमिका होगी, जिन्होंने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बावजूद एक साल से कुछ अधिक समय पहले राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने के लिए संन्यास से वापसी की.

कहीं खेल न बिगाड़ दे कतर

मेजबान देश कतर अपने शुरुआती दो मैच हारकर पहले ही ग्रुप चरण से आगे बढ़ने का मौका गंवा चुका है. नीदरलैंड्स के लिए एक ड्रॉ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त होगा. चार साल पहले क्वालीफाई करने में विफल रही यह टीम इस तरह एक बार फिर खिताब की दावेदार होगी. अगर ग्रुप ए के दूसरे मैच में इक्वाडोर सेनेगल को हरा देता है तो नीदरलैंड्स की टीम हार के बाद भी नॉकआउट में जगह बना सकती है.

प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड प्रबल दावेदार

प्री-क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स ग्रुप बी की टॉप दो टीमों में से एक का सामना करेगा, जहां इंग्लैंड प्रबल दावेदार है जबकि दूसरे स्थान के लिए ईरान, वेल्स और अमेरिका के बीच जंग है. वान गाल ने फीफा वर्ल्ड कप से पहले कहा था कि नीदरलैंड्स खिताब जीत सकता है, लेकिन कुछ ही लोग इस टीम को देश की सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक के रूप में देखते हैं.

नीदरलैंड्स तीन बार उपविजेता रही

फीफा वर्ल्ड कप में कोई भी टीम नीदरलैंड्स जितनी बार नहीं चूकी है. नीदरलैंड्स तीन बार उपविजेता रही है. 1974 में पश्चिम जर्मनी के खिलाफ, 1978 में अर्जेंटीना के खिलाफ और 2010 के फाइनल में उसे स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ब्राजील में 2014 फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ शूटआउट में हारने के बाद नीदरलैंड्स की टीम तीसरे स्थान पर रही थी.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here