Home Breaking News Pant vs Samson: सैमसन के दीवाने हुए कीवी दिग्गज, बोले- पंत का औसत 35 तो संजू का 60, वह भी मौके के हकदार

Pant vs Samson: सैमसन के दीवाने हुए कीवी दिग्गज, बोले- पंत का औसत 35 तो संजू का 60, वह भी मौके के हकदार

0

[ad_1]

ऋषभ पंत और संजू सैमसन

ऋषभ पंत और संजू सैमसन
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद भारतीय टीम में सही विकेटकीपर को लेकर बहस चली आ रही है। टेस्ट में धोनी के बाद साहा और पंत ने यह किरदार बखूबी निभाया। अब ऋषभ पंत भारत की टेस्ट टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन वनडे और टी20 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। खासकर टी20 में पंत फेल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका देने की बात की जा रही है। 

सैमसन ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अक्सर भारतीय टीम का हिस्सा भी रहते हैं, लेकिन उन्हें लगातार मैच खेलने के मौके नहीं मिले हैं। सैमसन को जितने भी मौके मिले हैं, उनमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें मौका देने की बात कह रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में सैमसन को खेलने का मौका मिला था और उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ अच्छी साझेदारी भी की थी, लेकिन अगले ही मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, क्योंकि संतुलन बनाने के लिए दीपक हुड्डा को मौका दिया जाना था।

हाल ही में संजू के कुछ फैंस फीफा विश्व कप में उनके पोस्टर लेकर पहुंच गए थे। इस पोस्टर में सैमसन राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिख रहे थे। साथ ही लिखा था कि मैच, खिलाड़ी से परे हम सैमसन का समर्थन करते हैं। अब न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सिमोन डॉल ने भी सैमसन का समर्थन किया। 

सिमोन ने एक स्पोर्स्टस वेबसाइट से बातचीत में कहा “ऋषभ पंत का रिकॉर्ड एक अच्छा सैंपल है। उन्होंने सिर्फ 30 गेम खेले हैं और उनका औसत केवल 35 का है, स्ट्राइक रेट अच्छा है। लेकिन 11 मैचों में संजू का औसत 60 का है। और मुझे नहीं लगता कि वह एक विकेटकीपर के रूप में किसी से कम हैं। मुझे लगता है कि वह भी एक अवसर के हकदार हैं।” 

उन्होंने आगे कहा “ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन की बहस मेरे लिए दिलचस्प है। ऋषभ पंत के बारे में बहुत सारी बातें हैं, और वह भविष्य हैं। लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में, उन्होंने ऐसा नहीं किया है। अविश्वसनीय टेस्ट खिलाड़ी, और वह टेस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शानदार हैं, इससे कोई समस्या नहीं है? लेकिन क्या वह सीमित ओवर के मैच में सबसे अच्छेविकेटकीपर बल्लेबाज है? मैं आश्वस्त नहीं हूं।”

सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक के साथ लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 86 रन बनाकर एकदिवसीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच, टेस्ट मैचों में पंत का रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाए हैं, गाबा के साथ 89 रन की क्लासिक और सिडनी में 97 रन की शानदार पारी खेली है। वनडे में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में भारत के लिए यही उनकी एकमात्र अच्छी पारी रही है। 

वनडे और टी20 में पंत ने 95 मैचों में आठ अर्द्धशतक और एक शतक के साथ 1842 रन बनाए हैं। इस बीच, सैमसन ने पंत की तुलना में बहुत कम मैच खेले हैं। उन्होंने 27 मैच में 626 रन बनाए हैं, लेकिन एकदिवसीय मैचों में उनका औसत ऋषभ की तुलना में बहुत अधिक है। पंत ने वनडे में 35 के औसत से रन बनाए हैं, जबकि सैमसन का औसत 66 का है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here