[ad_1]

अर्थव्यवस्था जीडीपी
– फोटो : pixabay
ख़बर सुनें
विस्तार
चालू वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े बुधवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जारी किए। इसके अनुसार दूसरी तिमाही में जीडीपी में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2021-22 की इसी तिमाही में जीडीपी में 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट में Q2 में 6.1-6.3 प्रतिशत के बीच विकास दर का अनुमान लगाया था। 2022-23 की पिछली अप्रैल-जून तिमाही (Q1) के लिए GDP में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इन आंकड़ों में वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कृषि और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आए विस्तार के आंकड़े भी समाहित हैं।
[ad_2]
Source link