Home Sports IND vs NZ 3rd ODI LIVE SCORE: भारत के लिए जीत हर हाल में जरूरी, थोड़ी देर में होगा टॉस

IND vs NZ 3rd ODI LIVE SCORE: भारत के लिए जीत हर हाल में जरूरी, थोड़ी देर में होगा टॉस

0
IND vs NZ 3rd ODI LIVE SCORE: भारत के लिए जीत हर हाल में जरूरी, थोड़ी देर में होगा टॉस

[ad_1]

नई दिल्ली. शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में भिड़ रही है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में जीत हर हाल में जरूरी है. भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज ड्रॉ करा सकता है. वहीं मेजबान टीम की कोशिश टीम इंडिया की सीरीज में क्लीनस्वीप करने की होगी.

तीन मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है. हैमिल्टन में खेला जाने वाला सीरीज का दूसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि ऑकलैंड में खेला गया पहला वनडे मेजबान टीम के नाम रहा था. हेगले ओवल की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मददगार है.

भारतीय स्क्वॉड : शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरेशनल मैच कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरेशनल मैच बुधवार (30 नवंबर) को खेला जाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरेशनल मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरेशनल मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरेशनल मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरेशनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरेशनल मैच भारत में टीवी पर कहां (IND vs NZ 3rd ODI match live on TV) देख सकते हैं?

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे इंटरेशनल मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण आप डीडी स्‍पोर्ट्स (DD SPORTS) पर देख सकते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे इंटरेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Where to Watch IND vs NZ 3rd ODI Live streaming) कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे इंटरेशनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो कर सकते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here