[ad_1]

भारत बनाम न्यूजीलैंड
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार (30 नवंबर) को खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही है। न्यूजीलैंड पहले वनडे में सात विकेट से जीता था। दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अगर क्राइस्टचर्च में बुधवार को बारिश नहीं होती है तो शिखर धवन अपनी कप्तानी में सीरीज गंवाना नहीं चाहेंगे। वह मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेंगे।
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया अब तक पांच मैच खेली है। एक टी20 और एक वनडे में ही नतीजा सामने आ सका है। पहला टी20 मैच बारिश के कारम रद्द हो गया था। दूसरा टी20 भारत जीता था और तीसरा डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर टाई हो गया था। दूसरा वनडे में सिर्फ 12.3 ओवर का खेल हुआ था। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में टीम इंडिया पहली बार वनडे मैच खेलेगी। यहां पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मिलती है।
[ad_2]
Source link