Home Breaking News Mahindra SUV Sales: नवंबर में महिंद्रा का कैसा रहा हाल, जानें कंपनी ने कितनी बेचीं स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700

Mahindra SUV Sales: नवंबर में महिंद्रा का कैसा रहा हाल, जानें कंपनी ने कितनी बेचीं स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700

0
Mahindra SUV Sales: नवंबर में महिंद्रा का कैसा रहा हाल, जानें कंपनी ने कितनी बेचीं स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700

[ad_1]

देश की सबसे ज्यादा एसयूवी ऑफर करने वाली कंपनी महिंद्रा के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान जमकर गाडि़यां बेची। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल नवंबर महीने में बेहतर ग्रोथ दर्ज की है।

कैसा रहा नवंबर 2022

महिंद्रा के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान बंपर सेल की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें एसयूवी और अन्य वाहन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

जानें कितने बेचे वाहन

नवंबर 2022 में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें यूटिलिटी व्हीकल्स की कुल 30238 यूनिट्स और अन्य वाहनों की 154 यूनिट बिक्री हुई। वहीं 3122 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया गया है। कमर्शियल वाहनों की भी इस दौरान जमकर बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें – PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

YoY आधार पर कैसा रहा प्रदर्शन

ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो इस साल नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने कुल 19458 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें – Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

किन एसयूवी की है भारी डिमांड

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की स्कॉर्पियो एन की सबसे ज्यादा डिमांड भारतीय बाजार में है। इस एसयूवी के लिए करीब दो साल की वेटिंग चल रही है। इसके अलावा कंपनी की एक्सयूवी 700, थार जैसी एसयूवी की भी बाजार में काफी डिमांड है।

यह भी पढ़ें – High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here