[ad_1]

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। बिहार निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। 18 दिसंबर को पहले चरण में मतदान होना है। इसकी 20 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए वोटिंग 28 दिसंबर को होगी, जिसकी 30 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी। इससे पहले अति पिछड़ा आयोग द्वारा डेडिकेटेड कमीशन बनाने को लेकर चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।
बता दें कि पहले चरण के चुनाव की तारीख 10 दिसंबर रखी गई थी। वहीं दूसरे चरण के चुनाव की तारीख 20 दिसंबर रखी गई थी। इस पर पटना हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अति पिछड़ा आयोग के कमेटी बनाने को लेकर विवाद छिड़ा था। कोर्ट के आदेशों के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने अक्टूबर में ही कमेटी का गठन कर लिया था। इसके बाद इस दिशा में काम होना शुरू हो गया था। कुछ दिन पहले ही कमेटी का कहना था कि जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी, जिससे कि निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। आज बुधवार को निकाय चुनाव की तारीख का एलान हो गया है।
[ad_2]
Source link