Home Breaking News Rajasthan: वेणुगोपाल की कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी, बोले- ‘ऐसा किया तो जहां हो, वहां नहीं रहोगे’

Rajasthan: वेणुगोपाल की कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी, बोले- ‘ऐसा किया तो जहां हो, वहां नहीं रहोगे’

0

[ad_1]

बंद कमरे में केसी वेणुगोपाल ने सीएम गहलोत और पायलट से की बात।

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की गुटबाजी पर लगभग विराम लग गया है। माना जा रहा है कि दोनों नेता और उनके गुट के विधायक अब एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे। इसके लेकर जयपुर आए कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि अगर, अब किसी ने एक भी शब्द बोला तो आज वह जहां है, कल वहां नहीं होगा। आइए, अब केसी वेणुगोपाल की बैठक के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिसने गहलोत-पायलट को एक बार फिर साथ ला दिया।

दरअसल,  24 नवंबर को गहलोत ने पायलट को गद्दार कहा था। 25 नवंबर को केसी वेणुगोपाल के राजस्थान दौरे की घोषणा हुई। कहा गया कि वह भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बनाई गई कमेटी की बेठक लेने 29 नवंबर को जयपुर आएंगे। इसके बाद से उनके दौरे पर सभी की नजर थी। मंगलवार को जयपुर पहुंचे संगठन महासचिव केसी वेणगोपाल करीब शाम चार बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बैठक करने पहुंचे। 

इस दौरान वेणुगोपाल ने बैठक में मौजूद नेताओं से चर्चा कर उनकी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने बोलना शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने कहा- नाव लिसन टू मी, आज के बाद अगर किसी भी नेता ने एक दूसरे के खिलाफ एक भी शब्द कहा तो आज आप जहां हो, कल वहां नहीं होंगे। इस तरह की सख्त चेतावनी के साथ वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं को साफ कर दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का साफ संदेश है कि अब किसी भी प्रकार की बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर कांग्रेस आलाकमान 12 घंटे के अंदर कार्रवाई करेगा। 

बैठक खत्म होने के बाद वेणुगोपाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को एक अलग कमरे में ले गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी जाने लगे तो उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद 30 मिनिट तक वेणुगोपाल ने दोनों नेताओं से बात की। इसके बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल गहलोत-पायलट को साथ लेकर बाहर आए। इस इस दौरान उन्होंने सबकुछ ठीक होने का संदेश देते हुए कहा- दिस इज राजस्थान (यह राजस्थान है)।  

सूत्रों के अनुसार केसी वेणुगोपाल ने दोनों नेताओं को आलाकमान का स्पष्ट संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कोई भी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। आपसी मन मुटाव खत्म कर भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस करें। आलाकमान नहीं चाहता कि यात्रा के दौरान मीडिया राहुल गांधी से मनमुटाव को लेकर कोई भी सवाल ना करे। बताया गया कि केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से दो दिन में बयानबाजी करने वालों की लिस्ट भी मांगी है।

बैठक के बाद वेणुगोपाल के सामने ही गहलोत और पायलट ने एक साथ मीडिया से बात की। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सब एकजुट हैं। गहलोत और पायलट असेट्स (बहुमूल्य) ही हैं। राजस्थान में सरकार रिपीट होगी। वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में उत्साह और ऊर्जा के साथ स्वागत किया जाएगा। यह सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी के साथ एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे, हमें कोई उकसा नहीं सकता है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here