[ad_1]
हाइलाइट्स
शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज में 103 रन बनाए
धवन के इस साल वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
एक कमजोरी के कारण वनडे टीम में उनकी जगह पर सवाल
नई दिल्ली. युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में तो हरा दिया था. लेकिन, वनडे में भारतीय टीम यह प्रदर्शन दोहराने में नाकाम रही. खासतौर पर टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मायूस किया. उन्होंने तीनों वनडे में बल्लेबाजी की. लेकिन, उनके बल्ले से 103 रन ही निकले. धवन ने पहले वनडे में जरूर 72 रन की पारी खेली थी. लेकिन, अगले दोनों मुकाबलों में वो बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे. इससे पहले, धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले हुई वनडे सीरीज में भी बल्ले की चमक नहीं बिखेर पाए थे. उस सीरीज के तीन मैच में उन्होंने सिर्फ 25 रन बनाए थे.
वनडे वर्ल्ड कप में एक साल से कम का वक्त बचा है. ऐसे में धवन के बल्ले से रन न निकलना परेशानी की बात है. लेकिन, उससे बड़ी समस्या स्ट्राइक रेट है, जिसने धवन के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.
ऐसा नहीं है कि धवन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हों. क्योंकि 2022 में वनडे में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन उन्होंने ही बनाए हैं. धवन ने इस साल अब तक वनडे की 19 पारियों में 39.41 की औसत से 670 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी निकले हैं. लेकिन,उनका स्ट्राइक रेट परेशानी बढ़ाने वाला है. उन्होंने इस साल 670 रन 75 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. जिस तरह से वनडे क्रिकेट खेला जा रहा है, उसे देखते हुए यह स्ट्राइक रेट टॉप ऑर्डर में परेशानी बढ़ाने वाला है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ धवन ने 103 रन बनाए
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में धवन ने शुरुआत में तो 90 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. पहले 4 ओवर के खेल के बाद धवन 16 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उनके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल का 8 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खुला था. लेकिन, धवन की यह तेज शुरुआत ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही. उन्होंने अपनी अगली 20 गेंद में सिर्फ 10 रन ही बनाए और पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 70 का रहा और अंत में वो 45 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 62 का रहा.
धवन के इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से भारत अगले साल अपने घर पर होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की औपचारिक तैयारी शुरू कर देगा. कप्तान रोहित शर्मा के लिए शिखर धवन फर्स्ट चॉइस ओपनर हैं. धवन ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए सबसे अधिक 34 वनडे खेले हैं और इस साल को छोड़ दें तो वनडे में उनका प्रदर्शन चमकदार ही रहा है. लेकिन, 2022 में उनके रन बनाने की रफ्तार एकदम से कम हो गई है. वो जिस स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, वो आज के दौर के वनडे क्रिकेट में फिट नहीं बैठता है.
2022 में 75 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे धवन
2016, 2017 और 2018 में वनडे में धवन का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर था. लेकिन, अगले तीन साल में यह 90 के आसपास रहा, जिसे अच्छा ही माना जाएगा. लेकिन, 2022 में उन्होंने जो वनडे में अबतक 19 पारियां खेली हैं, उनका स्ट्राइक रेट एकदम से गिरकर 75 हो गया है. 2008 के बाद से एक कैलेंडर ईयर में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का यह सबसे कम स्ट्राइक रेट (कम से कम 500 रन) है. 2008 में रोहित ने वनडे की 28 पारियों में 72.57 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इस लिस्ट में 2007 में गांगुली (71.93 स्ट्राइक रेट ), 2008 में गौतम गंभीर (74.67) का नाम भी शामिल था. अब धवन भी इसमें शामिल हो गए.
उन्हें लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ी हुई है. क्योंकि 14 साल में वनडे क्रिकेट पूरी तरह बदल गया है. अब वनडे भी टी20 के अंदाज में ही खेला जाता है. जहां पहली गेंद से ही बल्लेबाज विपक्षी टीम पर हावी होने की कोशिश करते हैं.
T20 WC में विराट कोहली के ‘उन दो छक्कों’ पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बुरा लगता, अगर…
ENG vs PAK रावलपिंडी टेस्ट को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब से खेला जाएगा पहला मुकाबला
गिल कर सकते हैं धवन का खेल खराब
धवन के मुकाबले देखें तो 2022 में रोहित शर्मा ने वनडे की 6 पारियों में 171 रन ही बनाए हैं. लेकिन, उनका स्ट्राइक रेट 107 का रहा. वहीं, शुभमन गिल ने भी इस साल 102.57 के स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. वो धवन के बाद 2022 में भारत के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इतना ही नहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट भी 98 का रहा है. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है और गिल भी ओपनिंग स्लॉट के लिए अपना दावा ठोंक रहे हैं.
बैकअप ओपनर की रेस में वो सबसे आगे हैं. ऐसे में धवन, अगर आगे अपनी इस परेशानी को दूर नहीं करेंगे तो गिल को मौका मिल सकता है. उनके अलावा ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी कतार में हैं. अगर किशन ने भी वनडे में मिले मौके भुना लिए तो फिर 36 साल के धवन की राह मुश्किल हो जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, ODI World Cup, Rohit sharma, Shikhar dhawan, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : December 01, 2022, 10:51 IST
[ad_2]
Source link