[ad_1]
हाइलाइट्स
राजेश्वरी गायकवाड़ ने दुकानदार से की मारपीट
भारतीय महिला क्रिकेटर हैं राजेश्वरी गायकवाड़
मोल-भाव को लेकर हुई थी दुकानदार से बहस
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बेहतरीन खिलाड़ी राजेश्वरी गायकवाड़ (Rajeshwari Gayakwad) से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, राजेश्वरी ने विजयपुरा (Vijaypura) शहर के एक सुपरमार्केट में एक दुकानदार के साथ बहस की. उन पर दुकानदार के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है.
ऐसा बताया जा रहा है कि राजेश्वरी गायकवाड़ कुछ कॉस्मेटिक्स का समान खरीदने के लिए सुपरमार्केट गई थीं. जहां उनकी बहस समान के मोल-भाव को लेकर दुकानदार से हो गई. कीमत पर बहस करने के दौरान दोनों पक्षों ने गलत शब्दों का प्रयोग किया. जिसके कारण मामला इतना बढ़ा. इसके बाद राजेश्वरी के कुछ दोस्त भी शॉप के अंदर घुसे और हाथा पाई की ओर मालिक के साथ मारपीट की.
विराट कोहली को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले कोच ने कहा- अब यहां शिरकत करें पंत
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दुकानदार ने अपने दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के साथ साझा की है. हालांकि, इंडिया टीवी के रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों को समझा दिया गया है.
बता दें कि राजेश्वरी गायकवाड़ ने 19 जनवरी 2014 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था. वह 2017 के विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं. लेफ्ट आर्म स्पिनर गायकवाड़ ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर में 99 विकेट अपने नाम किए हैं. वही टी20 में वो 54 विकेट ले चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian women cricketer, Rajeshwari Gayakwad, Team india, Womens Cricket
FIRST PUBLISHED : December 01, 2022, 17:57 IST
[ad_2]
Source link