[ad_1]
हाइलाइट्स
हरभजन सिंह ने ‘आप’ के रोडशो में लिया हिस्सा
केजरीवाल और मान भी साथ आए नजर
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं हरभजन सिंह
नई दिल्ली: क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नेताओं अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के रोडशो में हिस्सा लिया.
राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा कि उन्हें गुजरात में उसी प्यार की उम्मीद थी, जो उन्हें एक क्रिकेटर के तौर पर मिला था. उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि अगर वे मुफ्त बिजली चाहते हैं, तो चुनाव परिणाम की तारीख आठ दिसंबर को याद रखें.
यह भी पढ़ें- IND vs BAN: बांग्लादेश के कप्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर, भारत की हुई बल्ले बल्ले
सिंह ने कहा, “केम छो (कैसे हैं आप)?…. आठ दिसंबर को परिणाम ऐसा हो जो सबको खुशियों से भर दे.” उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम आपकी सेवा करने में सक्षम होंगे और आपके कुछ काम आएंगे.”
सिंह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष मान खुले वाहन में थे. ‘आप’ गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 181 सीट पर चुनाव लड़ रही है. सिंह और मान ने मनसा, विजापुर और विसनगर में रोड शो भी किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arvind kejriwal, Bhagwant Mann, Harbhajan singh
FIRST PUBLISHED : December 01, 2022, 21:57 IST
[ad_2]
Source link