[ad_1]

एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
AISSEE 2023 Application Deadline Extended: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2023 के लिए आवेदन करने की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर पांच दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, विभिन्न उम्मीदवारों के अनुरोध के आधार पर परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवार दो दिसंबर से छह दिसंबर के बीच करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने परीक्षा आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार या बदलाव करने में सक्षम होंगे। वहीं, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।
[ad_2]
Source link