Home Breaking News Canada vs Morocco Live Score: कनाडा के खिलाफ मोरक्को 2-0 से आगे, हाकिम जिएच और एन-नेसरी के गोल

Canada vs Morocco Live Score: कनाडा के खिलाफ मोरक्को 2-0 से आगे, हाकिम जिएच और एन-नेसरी के गोल

0
Canada vs Morocco Live Score: कनाडा के खिलाफ मोरक्को 2-0 से आगे, हाकिम जिएच और एन-नेसरी के गोल

[ad_1]

08:57 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: मोरक्को ने किया दूसरा गोल

मोरक्को की टीम ने अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली है। उसके लिए यूसुफ एन-नेसरी ने दूसरा गोल किया। एन-नेसरी ने 23वें मिनट में गोल दागा। इस गोल की बदौलत अब मैच में मोरक्को की पकड़ मजबूत हो गई है और उसका प्री-क्वार्टर फाइनल में जाना करीब-करीब पक्का हो गया है।

08:36 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: मोरक्को ने किया पहला गोल

मोरक्को और कनाडा के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। मैच के चौथे मिनट में ही हाकिम जिएच ने गोल कर दिया। उनके गोल की बदौलत मोरक्को की टीम मैच में 1-0 से आगे हो गई है। साथ ही मोरक्को फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच गया है।

08:35 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

कनाडा: मिलन बोर्जन (गोलकीपर), एलिस्टेयर जॉनसन, सैमुअल एडेकुग्बे, कमल मिलर, स्टीवन विटोरिया, जूनियर होइलेट, तजोन बुकानन, मार्क-एंथोनी काये, काइल लारिन, अल्फोंसो डेविस, जोनाथन ओसोरियो।

मोरक्को: यासीन बूनौ (गोलकीपर), अचरफ हकीमी, नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), हाकिम जिएच, औनाही, अब्देलहामिद साबिरी, सौफियान बाउफल, यूसुफ एन-नेसरी।

07:52 PM, 01-Dec-2022

Canada vs Morocco Live Score: कनाडा के खिलाफ मोरक्को 2-0 से आगे, हाकिम जिएच और एन-नेसरी के गोल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप एफ में मोरक्को और कनाडा के बीच मुकाबला है। कनाडा को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा था और यह टीम अंतिम-16 की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, मोरक्को की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। अपना आखिरी मैच जीतकर मोरक्को अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here