[ad_1]
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देकर इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड विवादों में फंस गए हैं। गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी स्पीच में नादव लापिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर कहा था, जिसके बाद फिल्मकार को आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, अब नादव लापिड ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।
लापिड ने आगे कहा कि मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था। मैं अपने बयान पर माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी पीड़ित लोगों या उनके करीबियों का अपमान करना नहीं था। मैं आप लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। अगर उन्होंने इस तरह से व्याख्या की है। बता दें कि लापिड के इस बयान के बाद वहां मौजूद जूरी के बाकी सदस्यों पर भी सवाल उठे थे, जिसके बाद आईएफएफआई के जूरी सदस्य सुदीप्तो सेन ने एक बयान देते हुए कहा था कि लापिड द्वारा व्यक्त किए गए विचार ‘व्यक्तिगत’ थे।
[ad_2]
Source link