[ad_1]
हाइलाइट्स
पिंडी स्टेडियम में मेहमान नवाजी करते नजर आए जो रूट
इंग्लैंड के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज हैं जो रूट
मेहमान नवाजी में साथी खिलाड़ी भी साथ आए नजर
नई दिल्ली. पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एक दिसंबर से रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मुकाबले से एक दिन पूर्व इंग्लिश टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) को मैदान में कुछ ऐसा करते हुए देखा गया, जिसकी चारो तरफ जमकर सराहना हो रही है.
दरअसल रावलपिंडी टेस्ट की पूर्व संध्या पर जब सभी इंग्लिश खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाने में जुटे हुए थे. उस दौरान उनके खेमे में एक प्यारी से बिल्ली घुस आई. यहां इंग्लिश खिलाड़ियों ने उसे भगाने के बजाय उसे सहलाया पुचकारा. इस बीच टीम के पूर्व कप्तान रूट उस प्यारी बिल्ली को खाने के लिए कुछ लेकर आए. नन्हीं जानवर ने भी रूट द्वारा मिले भोजन का जमकर लुत्फ उठाया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Always thinking of others. @root66 feeding one of the Pindi Cricket Ground’s kittens this morning at practice. pic.twitter.com/zoDyE4sK9f
— Danny Reuben (@dannyreuben) November 30, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England, Joe Root, Pakistan, Pakistan vs England
FIRST PUBLISHED : December 01, 2022, 14:45 IST
[ad_2]
Source link