[ad_1]
फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ एक सुपरस्टार मानव (आयुष्मान खुराना) की कहानी है। जिसकी जिंदगी में उस वक्त उथल-पुथल मच जाती है, जब उसके सेट पर हादसे में गलती से हरियाणा के एक पॉलिटिकल नेता भूरा के भाई की मौत हो जाती है। इसके बाद भूरा (जयदीप अहलावत) उसका पीछा करते-करते लंदन पहुंच जाता है। फिल्म में जबरदस्त लात-घूसे वाले पंचिंग सीन भी हैं। सबसे खास बात है कि फिल्म में आयुष्मान के साथ कोई हिरोइन कास्ट नहीं की गई है। फिलहाल जानते हैं क्या रही फिल्म की पहले दिन की कमाई।
Rajeev Sen: चारू असोपा पर भड़के सुष्मिता के भाई राजीव सेन, बोले- सुबह उठते ही सोचती है, क्या आरोप लगाऊं…
ज्यादातर सीधे-साधे रोल करने वाले आयुष्मान खुराना ‘फिल्म एन एक्शन’ हीरो में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और इसका ट्विटर रिव्यू भी शानदार आया है। फिल्म की ओपनिगं डे कलेक्शन उतना दमदार देखने को नहीं मिला। शुरूआती तौर पर सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ ने पहले दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि जिस तरह का दर्शकों का रिव्यू सामने आया है, उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
Bigg Boss 16: प्रियंका और अंकित के बीच हुई जबरदस्त तकरार, अभिनेत्री ने एक्टर के मुंह पर फेंका कीचड़
[ad_2]
Source link