[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा नहीं थे रोहित शर्मा
बांग्लादेश दौरे में होंगे शामिल होंगे रोहित शर्मा
वनडे सीरीज की शुरुआत 4 दिसंबर से होगी
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), केएल राहुल (KL Rahul) जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों ने ब्रेक लिया. वह न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए थे. भारतीय टीम 4 दिसंबर से अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी. इस सीरीज में कई दिग्गजों की वापसी होगी. इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय पूर्व क्रिकेटर हेमांग बदानी को लगता है कि रोहित शर्मा को सभी सीरीज में हिस्सा नहीं लेना चाहिए.
बदानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा, ”विश्व कप आ रहा है. हमें निश्चित रूप से बहुत से खिलाड़ियों को आजमाना होगा. हां, हर फॉर्मेट में एक कप्तान का होना अच्छा होता है. लेकिन रोहित शर्मा के लिए यह असंभव है कि वह सभी मैच खेलें. उन्हें सही संतुलन तलाशना होगा. रोहित शर्मा के लिए हर सीरीज में हिस्सा लेना अनुचित होगा. मैं हर प्रारूप में एक अलग टीम बनाने के लिए तैयार हूं.”
उन्होंने आगे कहा, ”जिस तरह से टी20 खेला जाता है, वनडे खेला जाता है और टेस्ट क्रिकेट खेला जाता है. यह तीनों बिल्कुल अलग है. यह समान है लेकिन इन तीनों फॉर्मेट में फर्क है. आपको ट्रेनिंग और तैयारी करके आना होता है.”
PAK vs ENG: 34 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, पहले मैच में ही खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
जब बदानी से उनके अगले पसंदीदा कप्तान के रूप में किसी खिलाड़ी को चुनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी संकोच के हार्दिक पंड्या का नाम लिया. उन्होंने कहा,’ हार्दिक तैयार हैं. वह शुरू से ही एक लीडर की तरह हैं.”
बता दें कि टीम इंडिया 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच होंगे. इसके बाद टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर आज शुक्रवार (2 दिसंबर) को टीम ज्वॉइन करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India vs Bangladesh, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : December 02, 2022, 18:09 IST
[ad_2]
Source link