Home Sports AUS vs WI: स्टार्क-कमिंस ने दूसरी नई गेंद से दिखाया कमाल, ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में पर्थ टेस्ट

AUS vs WI: स्टार्क-कमिंस ने दूसरी नई गेंद से दिखाया कमाल, ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में पर्थ टेस्ट

0
AUS vs WI: स्टार्क-कमिंस ने दूसरी नई गेंद से दिखाया कमाल, ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में पर्थ टेस्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में मजबूत स्थिति मेंं पहुंचा
वेस्टइंडीज को पहली पारी में 283 रन पर किया ऑल आउट
पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 344 रन

पर्थ. वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत हो गई. पहली पारी चार विकेट पर 598 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 283 रन पर ऑल आउट कर दिया. इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की अहम भूमिका रही. दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट झटके. वेस्टइंडीज की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाजों क्रेग ब्रैथवेट और तेगनारायण चंद्रपॉल ने अर्धशतक जड़े. इनके अलावा जर्मेन ब्लैकवुड ने 36 रन बनाए. बाकी कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोआन नहीं दिया और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 29 रन बनाए. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 344 रन हो गई है और दो दिन का खेल बाकी है.

पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स के समय डेविड वॉर्नर 17 और मार्नस लैबुशेन तीन रन पर खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा का विकेट गंवाया, जिन्होंने 6 रन बनाए. वेस्टइंडीज का स्कोर टी ब्रेक के बाद एक समय चार विकेट पर 245 रन था, लेकिन दूसरी नई गेंद लिए जाने के बाद उसने 48 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 315 रन की विशाल बढ़त हासिल की.

वेस्टइंडीज ने सुबह अपनी पहली पारी बिना किसी नुकसान के 74 रन से आगे बढ़ाई और लंच तक उसने एक विकेट पर 150 रन बनाए थे. इसके बाद स्टार्क (51 रन देकर तीन) और कमिंस (34 रन देकर तीन) ने उस पर कहर बरपाया. ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 61 रन देकर दो विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और कैमरुन ग्रीन ने एक-एक विकेट हासिल किया. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने 64 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तेगनारायण चंद्रपाल ने 51 रन बनाए.

Aus vs WI टेस्ट मैच के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत हुई खराब, ले जाया गया अस्पताल

IPL 2023: कायरान पोलार्ड की राह पर चला सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज, धोनी की टीम ने दी बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण लैबुशेन (204) और स्टीव स्मिथ (नाबाद 200) के दोहरे शतक रहे. ब्रैथवेट की चार घंटे तक चली पारी का अंत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने किया. यह कमिंस का 44वें टेस्ट मैच में 200वां विकेट था. वह आस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनका नंबर क्लेरी ग्रिमेट (36 टेस्ट), डेनिस लिली (38), स्टुअर्ट मैकगिल (41) और शेन वार्न (42) के बाद आता है. ब्रैथवेट के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज ने लगातार विकेट गंवाए. उसकी तरफ से सलामी जोड़ी के अलावा जर्मेन ब्लैकवुड ने 36, जेसन होल्डर ने 27 और शमराह ब्रुक्स ने 33 रन का योगदान दिया.

Tags: Australia vs west indies, Jason Holder, Mitchell Starc, Pat cummins, West indies

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here