[ad_1]
10:43 PM, 02-Dec-2022
Ghana vs Uruguay Live Score: उरुग्वे विश्व कप से हुआ बाहर
दो बार की चैंपियन टीम उरुग्वे विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। उसने अपने अंतिम ग्रुप मैच में घाना को 2-0 से हरा दिया, लेकिन इतना उसके लिए काफी नहीं था। ग्रुप के अन्य मैच में दक्षिण कोरिया ने उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। कोरिया की टीम ने नॉकआउट में अपनी जगह बना ली।
उरुग्वे की टीम 20 साल में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद नॉकआउट में नहीं पहुंचा है। पिछली बार 2002 में वह ग्रुप दौर में बाहर हुआ था। 2006 में वह विश्व कप के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाया था। उसके बाद 2010 में चौथे स्थान पर रहा था। 2014 में प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर हुआ था और 2018 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।
09:07 PM, 02-Dec-2022
Ghana vs Uruguay Live Score: उरुग्वे की बढ़त दोगुनी हुई
घाना की वापसी की उम्मीदों को तोड़ते हुए उरुग्वे ने मैच में दूसरा गोल दाग दिया है। यह गोल भी जियोर्जियन डी अर्रास्केटा ने ही किया। उन्होंने 32वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया। पेलिस्ट्री के पास पर डार्विन नुनेज आगे बढ़ें। उन्होंने सुआरेज की ओर गेंद को बढ़ाया। सुआरेज के पास जियोर्जियन डी अर्रास्केटा ने गोल दाग दिया।
09:01 PM, 02-Dec-2022
Ghana vs Uruguay Live Score: उरुग्वे ने ली मैच में बढ़त
उरुग्वे की टीम ने मैच में बढ़त हासिल कर ली है। उसके लिए जियोर्जियन डी अर्रास्केटा ने मैच का पहला गोल किया। पेलिस्ट्री के पास पर लुईस सुआरेज ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन घाना के गोलकीपर ने उसे रोक दिया। गेंद घाना के गोलकीपर से लगकर सामने की ओर आग गई। नजदीक में खड़े अर्रास्केटा ने मौके का फायदा उठाया और गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। उरुग्वे का इस विश्व कप में यह पहला गोल है।
08:28 PM, 02-Dec-2022
Ghana vs Uruguay Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश
घाना: लॉरेंस अति जिगी (गोलकीपर), अलीदू सेदु, डैनियल अमर्ते, मोहम्मद सलीसु, बाबा रहमान, सालिस अब्दुल समद, थॉमस पार्टी, मोहम्मद कुदुस, आंद्रे आयू (कप्तान), जॉर्डन आयू, इनाकी विलियम्स।
उरुग्वे: सर्जियो रोशेट (गोलकीपर), गुइलेर्मो वरेला, जोस मारिया जिमेनेज, सेबस्टियन कोट्स, मथियास ओलिवरा, फेडेरिको वाल्वरडे, रोड्रिगो बेंटानुर, जियोर्जियन डी अर्रास्केटा, फेसुंडो पेलिस्ट्री, लुइस सुआरेज (कप्तान), डार्विन नुनेज।
08:19 PM, 02-Dec-2022
FIFA World Cup: लुईस सुआरेज की टीम उरुग्वे नॉकआउट में नहीं पहुंची, घाना से जीतकर भी टूर्नामेंट से हुई बाहर
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फुटबॉल विश्व कप में शुक्रवार (दो दिसंबर) को उरुग्वे का सामना घाना से होगा। ग्रुप-एच में घाना दो मैचों में तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, उरुग्वे के दो मैच में एक अंक ही हैं। उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी हाल में यह मैच जीतना होगा। साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि पुर्तगाल की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत जाए।
[ad_2]
Source link