[ad_1]

फ्रेडी रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
फ्रेडी
कलाकार
कार्तिक आर्यन
,
अलाया एफ
,
जेनिफर पिसिनाटो
और
तृप्ति अग्रवाल आदि
लेखक
परवेज शेख
निर्देशक
शशांक घोष
निर्माता
एकता कपूर
,
जय शेवक्रमानी
और
गौरव बोस
ओटीटी
डिज्नी+ हॉटस्टार
विस्तार
जाते साल का आखिरी महीना सिनेमा के लिहाज से अच्छा शुरू हुआ है। पुराने फॉर्मूलों पर अटके फिल्मकारों को ये नए सबक सिखा रहा है और नए दौर के नए तरह के सिनेमा को बनाने वालों को ये ओटीटी पर मौजूद दर्शकों का भरपूर प्यार दिला रहा है। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कला’ देखने के बाद डिज्नी+ हॉटस्टार की फिल्म ‘फ्रेडी’ देखना एक सिनेदर्शक के नजरिये से काफी अच्छा अनुभव है। दोनों फिल्मों में हालांकि मुख्य किरदारों की जिंदगी के स्याह पन्नों को पढ़ने की कोशिश ही इनके निर्देशकों ने की है, लेकिन अन्विता दत्त की फिल्म जहां इसके सहायक कलाकारों और संगीत से संजीवनी पाती है, वहीं शशांक घोष ने अपनी फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन के लिए सिनेमा में ‘शाहरुख खान मोमेंट’ रच डाला है। कार्तिक ने अपनी एक और फिल्म ‘धमाका’ में भी प्रयोगवादी सिनेमा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां कहानी के वातावरण ने उन्हें धोखा दिया, फिल्म ‘फ्रेडी’ में शशांक ने शुरू से ही पूरा माहौल एक अलग रंग में रच दिया है।
[ad_2]
Source link