Home Breaking News Google Play Best of 2022: गूगल ने जारी की साल के बेस्ट गेम और एप की लिस्ट, जानिए किसने मारी बाजी

Google Play Best of 2022: गूगल ने जारी की साल के बेस्ट गेम और एप की लिस्ट, जानिए किसने मारी बाजी

0
Google Play Best of 2022: गूगल ने जारी की साल के बेस्ट गेम और एप की लिस्ट, जानिए किसने मारी बाजी

[ad_1]

गूगल ने साल 2022 के बेस्ट एंड्रॉयड एप और बेस्ट एंड्रॉयड मोबाइल गेम की लिस्ट को जारी कर दिया है। गूगल ने Questt को 2022 के लिए बेस्ट एंड्रॉयड एप के रूप में चुना है। वहीं एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम को बेस्ट एंड्रॉयड मोबाइल गेम ऑफ 2022 चुना गया है। बता दें कि एंड्रॉयड डेवलपर हर साल गूगल प्ले स्टोर पर हजारों एप और गेम सबमिट करते हैं, जिसके बाद गूगल साल के आखिर में इन एप में से बेस्ट एप और बेस्ट गेम के विजेताओं की घोषणा करता है। 

एपेक्स ने ली BGMI की जगह

गूगल के बेस्ट एंड्रॉयड मोबाइल गेम की लिस्ट में एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम ने अपने प्रतिद्वंद्वी BGMI का स्थान ले लिया है। पिछली साल BGMI को बेस्ट एंड्रॉयड मोबाइल गेम के रूप में चुना गया था। अब एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम को बेस्ट गेम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।

इन एप्स को भी मिला अवॉर्ड 

गूगल द्वारा जारी अवॉर्ड की लिस्ट में ई-कॉमर्स कैटेगरी वाले एप को भी शामिल किया गया है। इस साल यूजर च्वाइस एप के लिए फ्लिपकार्ट के Shopsy एप को बेस्ट एप चुना गया है। वहीं एंग्री बर्ड्स जर्नी को बेस्ट यूजर च्वाइस गेम का अवॉर्ड मिला है। साथ ही बेस्ट हेल्थ एप के रूप में Neend, Bunkerfit और Dance Workout को चुना गया है। बेस्ट एप्स फॉर फन कैटेगरी में Turnip को चुना गया है। गूगल ने ई-लर्निंग एप फिलो को बेस्ट एप फॉर पर्सनल ग्रोथ के रूप में चुना है।

2022 महामारी के बाद का नया युग- गूगल

गूगल ने विजेताओं की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि 2022 ने भारत और दुनियाभर के कई लोगों के लिए महामारी के बाद के युग को बदल दिया है। 2022 में लोगों ने एक बार फिर से बाहरी दुनिया में संभावनाओं और अनुभवों के लिए खुद को खोल दिया, जबकि अपनी कई विविध जरूरतों के समर्थन के लिए डिजिटल समाधानों पर निर्भर रहना जारी रखा। हम इस साल के सर्वश्रेष्ठ एप और गेम की घोषणा कर रहे हैं। हमारे वार्षिक पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ एप्स और गेम और उन्हें जीवन में लाने वाले डेवलपर्स को पहचानने के लिए हैं। इस वर्ष के विजेताओं और हमारे संपूर्ण गूगल डेवलपर समुदाय को बधाई! 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here