Home Breaking News Gujarat Election Live: भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो शुरू, लोगों की भारी भीड़ जुटी

Gujarat Election Live: भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो शुरू, लोगों की भारी भीड़ जुटी

0
Gujarat Election Live: भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो शुरू, लोगों की भारी भीड़ जुटी

[ad_1]

06:58 PM, 02-Dec-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद में रोड शो शुरू हो चुका है। इसके पहले उन्होंने भद्रकाली मंदिर में पूजा-पाठ की। 

06:49 PM, 02-Dec-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। यहां वह अभी भद्रकाली मंदिर में पूजा कर रहे हैं। इसके बाद वह एक लंबे रोड शो में शामिल होंगे। पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। 

04:50 PM, 02-Dec-2022

गुजरात के आणंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी अभी ईवीएम-ईवीएम बोलने लगी है। हालांकि, उसकी मानसकिता गुलामी वाली है, उनके समय में सिर्फ घोटाला होता था। 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘पावागद में 500 साल पहले आक्रांताओं ने मां काली की मूर्ती तोड़ी गई थी, लेकिन कांग्रेस ने उस मूर्ति को नहीं बनवाया। कांग्रेस अंग्रेजों जैसा काम करती है, लोगों को जातपात के नाम पर लड़ाती है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस हार को देखकर ईवीएम पर आरोप लगाती है। 

04:46 PM, 02-Dec-2022

Rapar Assembly Seat: शक्ति सिंह गोहिल को हराने वाले विधायक को BJP ने दिया टिकट

कच्छ जिले की रापर सीट पर एक उपचुनाव समेत 14 चुनाव हो चुके हैं। इस बार भाजपा ने यहां से वीरेंद्रसिंह बहादुरसिंह जडेजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जडेजा ने 2017 के चुनाव में कच्छ जिले की ही मांडवी सीट से गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता शक्ति सिंह गोहिल को हराया था। कांग्रेस ने इस बार बच्चूभाई अरेठिया को टिकट दिया है। पढ़ें इस सीट के सियासी समीकरण…

03:10 PM, 02-Dec-2022

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘मोदी कहते हैं कि कांग्रेस और विपक्ष उन्हें दो किलो गालियां देते हैं। लेकिन आपका (मोदी) तो कांग्रेस को गाली दिए बिना खाना तक नहीं पचता। आप हम लोगों को चार क्विंटल गाली देते हैं। कभी मुझे, कभी राहुल गांधी को और कभी सोनिया गांधी को। लेकिन हम कुछ नहीं कहते। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि पीएम खुद सड़कों और गांवों में घूम रहे हैं और दिखा रहे हैं कि उन्हें चिंता है। मुझे समझ नहीं आया क्यों? मोदी यह नहीं कहते कि विकास के लिए वोट दें, उनकी विचारधारा के लिए वोट दें या उम्मीदवारों को वोट दें। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, मोदी हर चुनाव में ‘उसे’ वोट देने की बात कहते रहते हैं। लेकिन लोगों ने आपको (मोदी को) इतनी बार वोट दिया है। वह ‘मैंने यह बनाया’ या ‘मैंने वह बनाया’ का राग अलापते रहते हैं। 

02:12 PM, 02-Dec-2022

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से युद्ध स्तर पर प्रचार करने में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले भगवान ओगड़नाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे बनासकांठा के नाथपुरा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में कुल चार रैलियां करेंगे।  बनासकांठा रैली के बाद दूसरी रैली पाटण के यूनिवर्सिटी ग्राउंड, तीसरी रैली आणंद के सीबी पटेल इंग्लिश मीडियम स्कूल और आखरी रैली अहमदाबाद के विक्रम मिल कंपाउंड में होगी।

 

01:07 PM, 02-Dec-2022

कांग्रेस का बड़ा प्लान

गुजरात चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जाता है कि अभी से कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए प्लान भी बनाना शुरू कर दिया है। इसके अनुसार, अगर गुजरात में कांग्रेस को जीत मिलती है तो ओबीसी वर्ग से किसी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार में तीन उप-मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें एक आदिवासी, एक दलित और एक अल्पसंख्यक वर्ग से होगा। पहले चरण के मतदान के बाद गुरुवार रात अहमदाबाद में कांग्रेस नेताओं की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसी में यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी से भी बात की है।

01:02 PM, 02-Dec-2022

क्या अहमद पटेल की बेटी मुमताज भी सियासी मैदान में उतरेंगी? 

कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल की बेटी मुमताज ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम बदलाव की वकालत कर रहे हैं। इस बार यहां कांटे की टक्कर है। पढ़ें पूरी खबर…

12:19 PM, 02-Dec-2022

62.89 फीसदी प्रथम श्रेणी से पास हुए मतदाता

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान में 62.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछली बार हुए 67.23 फीसदी के मुकाबले इस बार लगभग 4.4 फीसदी मतदान कम दर्ज किया गया है। हालांकि, मतदान के आंकड़ों में फेरबदल होने की संभावना है। इसके साथ ही 19 जिलों की 89 सीटों के लिए मैदान में उतरे 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…

10:57 AM, 02-Dec-2022

दानिलिम्दा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई

गुजरात के अहमदाबाद शहर में अल्पसंख्यक और दलित बहुल दानिलिम्दा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के सीधी लड़ाई है। एक दशक पहले ही ये सीट अस्तित्व में आई थी। हालांकि, आज तक इस क्षेत्र से कभी भी भाजपा की जीत नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार चुनाव जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। एआईएमआईएम की एंट्री से ये मामला और भी रोचक हो गया है। दानिलिम्दा सीट पर लगभग 2,65,000 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 34 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदायों के हैं, जबकि 33 प्रतिशत दलित-एससी समुदाय के हैं। बाकी पटेल और क्षत्रिय समुदाय से हैं।

 

10:46 AM, 02-Dec-2022

परेश रावल के बयान पर खड़ा हुआ विवाद

अभिनेता से नेता बने एक्टर परेश रावल के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात चुनाव के बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। रावल भाजपा के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बयान दिया। परेश रावल ने कहा, ‘गैस सिलिंडर महंगा है लेकिन ये सस्ता हो जाएगा। लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा, लेकिन क्या होगा जब रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी आपके आसपास रहने लगेंगे। जैसा कि दिल्ली में हो रहा है. तब आप गैस सिलिंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?’ 

इस दौरान परेश रावल ने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात के लोग महंगाई को झेल सकते हैं लेकिन इसे नहीं। विपक्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से वो गालियां देते हैं, उनमें से एक शख्स को अपने मुंह पर डाइपर पहनने की जरूरत है। अब परेश रावल के इस बयान को लेकर जमकर विवाद शुरू है और विपक्षी नेता उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

10:30 AM, 02-Dec-2022

Gujarat Election Live: भद्रकाली मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी का रोड शो शुरू, लोगों की भारी भीड़ जुटी

पीएम मोदी की आज चार रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी गुजरात चुनाव प्रचार प्रसार में कमान संभालेंगे। आज वह दूसरे चरण की चार सीटों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। एक रोड शो भी करेंगे और जनता से वोट मांगेंगे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here