[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश के खिलाफ 4 दिसंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
वनडे सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बहाया पसीना
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड का दौरा खत्म कर अब बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार है. सीनियर खिलाड़ियों को बांग्लादेश के इस दौरे से पहले आराम दिया गया था और अब वो सभी पहले मुकाबले की तैयारी में जुट चुके हैं. 4 दिसंबर यानी रविवार को टीम इंडिया वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है. इस सीरीज के पहले कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत टीम के सभी स्टार खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते नजर आए.
भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा कई मायने में अहम माना जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के बाद स्टार खिलाड़ियों को छुट्टी दी गई थी. अब सभी इस दौरे से वापसी कर रहे हैं. इसमें कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल का नाम भी शामिल हैं. इन दोनों पर ही इस सीरीज के दौरान नजर होगी. भारत में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बांग्लादेश सीरीज को शुरुआत माना जा रहा है. वनडे में रोहित और राहुल की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आ सकती है.
Snapshots from #TeamIndia‘s first training session in Bangladesh ahead of the three-match ODI series.#BANvIND
📸 – BCB pic.twitter.com/AXncaYWeup
— BCCI (@BCCI) December 2, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Ishan kishan, KL Rahul, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 02, 2022, 19:03 IST
[ad_2]
Source link