Home Breaking News India-US Partnership: ‘दोस्त मोदी’ की हर मदद को तैयार, जी-20 अध्यक्षता पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

India-US Partnership: ‘दोस्त मोदी’ की हर मदद को तैयार, जी-20 अध्यक्षता पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

0

[ad_1]

PM Modi and US President Joe Biden

PM Modi and US President Joe Biden
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि भारत अमेरिका का मजबूत पार्टनर है और वे जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी मदद करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा है कि साथ मिलकर हम जलवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट जैसी साझा चुनौतियों से निपटते हुए सतत और समावेशी विकास के लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।

इससे पहले, इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भी भारत की प्रशंसा करते हुए कहा था कि भारत और इस्राइल स्वभाविक रूप से सहयोगी हैं, दोनों देश उन लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता से बंधे हैं, जिस आधार पर इनकी स्थापना हुई थी। इस्राइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब वह एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसमें भारतीय देवताओं की मूर्तियां प्रदर्शित की गई थीं। 

राष्ट्रपति हर्जोग ने गुरुवार की शाम इस्राइल संग्रहालय (मेमोरियल) में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ‘बॉडी ऑफ फेथ: स्कल्पचर फ्रॉम द नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडिया’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी को दोनों देशों की बढ़ती दोस्ती का परिणाम बताया है। 

उन्होंने कहा, भारत और इस्राइल स्वभाविक सहयोगी हैं, जो लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति मौलिक प्रतिबद्धता से एकजुट हैं, जिन पर हमारे दोनों देशों की स्थापना हुई थी।इस्राइली राष्ट्रपति ने आगे कहा, यह शाम भारतीय लोगों के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए हमारी साझा मानवता पर प्रकाश डालती है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here