Home Sports PAK vs ENG: 34 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, पहले मैच में ही खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

PAK vs ENG: 34 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, पहले मैच में ही खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

0
PAK vs ENG: 34 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, पहले मैच में ही खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के स्पिनर जाहिद महमूद के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ
वो डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 33 ओवर में 235 रन लुटाए

नई दिल्ली. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने एक दिन रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई का जो सिलसिला शुरू किया था, वो दूसरे दिन 657 रन पर जाकर रूका. इंग्लैंड ने रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 657 रन पर खत्म की. इंग्लैंड ने इतने रन 101 ओवर में बनाए. पूरी पारी के दौरान पहले से आखिरी ओवर तक इंग्लैंड का रन रेट 6.5 से कम नहीं हुआ. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जिन 4 बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन का आंकड़ा पार किया, सबने आगे शतक जड़ा. इस टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 4 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था. इसमें से तीन गेंदबाज थे और तीनों की इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की. 657 रन टेस्ट में इंग्लैंड का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. टेस्ट में इंग्लैंड का सबसे बड़ा स्कोर 903/7, जो उसने 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में बनाया था.

34 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर जाहिद महमूद की इंग्लिश बल्लेबाजों ने इतनी धुनाई की कि उनके नाम पहले ही टेस्ट में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वो टेस्ट डेब्यू पर एक पारी में सबसे अधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए. जाहिद ने इंग्लैंड की पहली पारी में सबसे अधिक 33 ओवर फेंके. इसमें उन्होंने 235 रन लुटाए. यानी हर ओवर में 7 से अधिक रन. यह 100+ ओवर की एक पारी में सर्वाधिक रन रेट है. जाहिद ने 33 में से सिर्फ एक ओवर मेडन फेंका. उन्होंने 4 विकेट जरूर लिए. लेकिन, इसे हासिल करने में उन्होंने जितने रन लुटाए, ऐसे डेब्यू के बारे में शायद ही कोई गेंदबाज सोचेगा.

इससे पहले, डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिनर सूरज रंदीव के नाम था. उन्होंने 2010 में 222 रन दिए थे. टेस्ट की एक पारी में सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लेस्ली फ्लिटवुड के नाम है. उन्होंने 1938 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट की एक पारी में 298 रन दिए थे.

PAK vs ENG: जो रूट-ओली पोप कर रहे थे पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई… महिला छत पर मग्न होकर लगा रही थी ठुमके… VIDEO वायरल

जाहिद के अलावा इस टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने भी डेब्यू किया है. लेकिन, वो भी महंगे साबित हुए. उन्होंने भी हर ओवर में 5 से अधिक रन दिए. अली ने 24 ओवर में 124 रन देकर 2 विकेट झटके. रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने सौद शकील के ओवर में लगातार 6 चौके लगाए थे. दूसरे दिन ब्रूक ने जाहिद के खिलाफ कुछ इसी अंदाज में बल्लेबाजी की. ब्रूक ने जाहिद की लगातार पांच गेंदों पर बाउंड्री जमाई.

Chirag Jani Hat-Trick: चिराग जानी का विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में धांसू प्रदर्शन… आखिरी लम्हों में पूरी की हैट्रिक

जाहिद के इस ओवर में ब्रूक ने कुल 27 रन बटोरे. ओवर की शुरुआत ब्रूक ने छक्के से की थी. इसके बाद लगातार तीन चौके जमाए और फिर पांचवीं गेंद को एक बार फिर हवाई सैर कराई. ब्रूक ने आखिरी गेंद पर 3 रन लिए. इस तरह जाहिद के एक ओवर में कुल 27 रन आए.

Tags: Babar Azam, Ben stokes, Haris Rauf, Pakistan, Pakistan vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here