Home Breaking News Pakistan Embassy Attack: काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला, राजदूत की हत्या की कोशिश, एक सुरक्षाकर्मी घायल

Pakistan Embassy Attack: काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला, राजदूत की हत्या की कोशिश, एक सुरक्षाकर्मी घायल

0

[ad_1]

Pakistan CDA to Afghanistan Ubaidur Rehman Nizamani

– फोटो : Twitter/Pakistan Embassy Afghanistan

ख़बर सुनें

अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला हुआ। इस हमले में पाकिस्तानी दूतावास में तैनात एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (Foreign Office) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, काबुल में पाकिस्तान के दूतावास पर शुक्रवार को हमला किया गया, जिसमें अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत उबैदुर रहमान निजामनी (Ubaidur Rehman Nizamani) को निशाना बनाया गया।

पाक विदेश कार्यालय ने हमले की निंदा की 
विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा कि दूतावास परिसर पर हमला हुआ, लेकिन हमले के वक्त दूतावास में मौजूद पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत निजामनी सुरक्षित हैं। मिशन प्रमुख की सुरक्षा के दौरान हमले में एक सुरक्षा गार्ड, सिपाही इसरार मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान निजामनी के खिलाफ हत्या के प्रयास और दूतावास परिसर पर हमले की कड़ी निंदा करता है।

एफओ ने कहा कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार को तुरंत इस हमले की गहन जांच करनी चाहिए, दोषियों को पकड़ना चाहिए, उन्हें जवाबदेह बनाना चाहिए और अफगानिस्तान में पाकिस्तानी राजनयिक कर्मियों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। बता दें कि निजामनी ने पिछले महीने चार नवंबर को मिशन प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था।

वहीं, तालिबान की प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि दूतावास के पास मौजूद इमारत से फायरिंग की गई थी। हमले के बाद तालिबान के सुरक्षाकर्मियों ने दूतावास को घेर लिया है और आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी हमलावर को पकड़ा नहीं जा सका है। दूतावास पर हमले के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।

हमले को लेकर भड़के पीएम शहबाज शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी दूतावास पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं पाकिस्तानी मिशन के प्रमुख पर काबुल में कायराना हमले की निंदा करता हूं। मैं उनकी जान बचाने के लिए गोली खाने वाले बहादुर सुरक्षा गार्ड को सलाम करता हूं। सुरक्षा गार्ड के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना है। मैं इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करता हूं। 

काबुल से अपने कर्मचारियों को निकालेगा पाकिस्तान
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक सरकार काबुल के दूतावास से अपने कुछ कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। इसमें मिशन प्रमुख निजामनी और घायल एसएसजी गार्ड शामिल हैं। एसएसजी गार्ड को हमले में तीन गोलियां लगी हैं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here