[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 दिसंबर को होगी.
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-0 से मिली थी शिकस्त.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने में महज 1 दिन बचा हुआ है. दोनों टीमों के बीच 4 दिसंबर को सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, टीम इंडिया भी बांग्लादेश पहुंच चुकी है. इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बांग्लादेश पहुंचने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चहर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
दरअसल, चहर ने मलेशिया एयरलाइंस के साथ सफर करने का अनुभव साझा किया है. जहां उन्होंने काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मलेशिया एयरलाइंस के साथ सफर करने का अनुभव काफी खराब रहा. पहले उन्होंने हमें बिना जानकारी दिए हमारी फ्लाइट बदल दी. इसके अलावा बिजनेस क्लास में खाना नहीं था. हम अब पिछले 24 घंटे से अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं. सोचने वाली बात है हमारे पास कल एक गेम है.’
रोहित-राहुल पर होगी टीम की नजर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम होगी. टी20 वर्ल्ड कप के बाद कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. लेकिन इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पर नजर रहेगी. दोनों ही बल्लेबाज वर्ल्ड कप के दौरान फ्लॉप रहे थे. जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय ओपनर्स बांग्लादेश के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं.
रोहित शर्मा का टीम इंडिया की कप्तानी से कट सकता है पत्ता, वजह टी20 वर्ल्ड कप में हार नहीं…
सीरीज से पहले बहाया पसीना
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया. इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित रोहित शर्मा, ईशान किशन और टीम के अन्य खिलाड़ी भी दिखे. आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम साबित हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deepak chahar, India vs Bangladesh, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : December 03, 2022, 10:11 IST
[ad_2]
Source link