Home Breaking News Bharat Jodo Yatra: RSS पर हमलावर हुए राहुल गांधी, बोले- मैं बताता हूं संघ के लोग जय सियाराम क्यों नहीं बोलते

Bharat Jodo Yatra: RSS पर हमलावर हुए राहुल गांधी, बोले- मैं बताता हूं संघ के लोग जय सियाराम क्यों नहीं बोलते

0

[ad_1]

राहुल गांधी ने आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है।

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज दसवां दिन है। इस दौरान कांग्रेस लगातार भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर हमला जारी है। अब राहुल गांधी ने एक दिन पहले आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि संघ वाले जय श्री राम बोलते हैं, न कि जय सियाराम। वहां कोई ‘सीता’ नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है, क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं। राहुल ने जय सियाराम और जय श्री राम में फर्क भी बताया। 

भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा में थी। उस दौरान राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। राहुल ने कहा कि जय सियाराम का अर्थ है कि सीता जी और राम जी एक ही हैं। जब आरएसएस में कोई महिला नहीं है तो वे यह नारा कैसे दे सकते हैं। यह सियाराम का संगठन नहीं है। वहां कोई सीता नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है। मेरा आरएसएस के दोस्तों से अनुरोध है कि जय श्री राम के साथ-साथ जय सियाराम और हे राम का भी जाप किया करें। सीताजी का अपमान न करें।

राहुल गांधी ने कहा कि ये सब मुझे एक पंडित ने बताया। पंडित उनके पास आए थे। राहुल  ने कहा कि मैं यात्रा के दौरान काफी-कुछ सीख रहा हूं। राहुल ने हे राम, सिया राम और सीता राम को भी अलग तरीके से समझाया। राहुल ने ये भी कहा कि आरएसएस के लोग भाजपा में गए और  उन्होंने भगवान राम के जीवन के तरीके को कभी नहीं अपनाया। भगवान राम ने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया। उन्होंने समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की मदद की है। 

जयराम ने सिंधिया को बताया 24 कैरेट का गद्दार
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया 24 कैरेट के गद्दार हैं। उनकी कांग्रेस में कभी वापसी नहीं हो सकती। कपिल सिब्बल ने भी कांग्रेस छोड़ी, लेकिन कभी कांग्रेस और वरिष्ठ नेताओं को लेकर टिप्पणी नहीं की। सिंधिया और हेंमत विस्व सरमा हमारी लीडरशिप के बारे में गलत बात कर रहे हैं। दोनो नेताओं की कांग्रेस में कभी वापसी नहीं होगी। आगर कैम्प साइड पर मीडिया से बात करते हुए रमेश बोले कि जिस संगठन में सिंधिया ने राजनीति की। अब उसी के बारे में बुरा बोल रहे हैं। ऐसे नेता ही 24 कैरेट के गद्दार होते हैं।

मध्य प्रदेश में दसवें दिन भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान जिले की सीमा के करीब पहुंच गई है। शनिवार सुबह राहुल गांधी ने आगर से यात्रा शुरू की। रविवार को यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले के चानवली से शुरू होगी। शनिवार को यात्रा का 86वां दिन है। अभी तक 37 जिलों और छह राज्यों का सफर भारत जोड़ो यात्रा तय कर चुकी है। मध्य प्रदेश में यात्रा बुरहापनुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर,उज्जैन जिले के बाद आगर जिले में जा चुकी है। श्री नगर तक जाने के लिए यात्रा 1141 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 24 दिसंबर तक यात्रा दिल्ली पहुंचेगी और वहां पांच दिन का ब्रेक लिया जाएगा। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here