[ad_1]

हमीरपुर में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जखेड़ी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों कारों में सवार दो-दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। फतेहपुर के हरिहर गंज निवासी दीपक मिश्रा (24) ने बताया कि पड़ोसी आशीष कुमार (27), आशीष की होने वाली भाभी पंचायत सचिव अंजू (25), अंजू की मां सत्या (60) को लेकर स्कॉर्पियो कार से मध्यप्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा मां के दर्शन कराने गए थे। कार दीपक चला रहा था। बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जखेड़ी गांव के पास सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर मौत हो गई। एक के जेब में पड़े आधार कार्ड से मध्यप्रदेश के मुरैना के बलखंडी रोड निवासी रविंद्र कुमार शर्मा (45) के रूप में शिनाख्त हुई।
[ad_2]
Source link