Home Sports IND vs BAN: रोहित शर्मा ने कहा- बांग्लादेश कोई कमजोर टीम नहीं, वर्ल्ड कप की तैयारी अभी…

IND vs BAN: रोहित शर्मा ने कहा- बांग्लादेश कोई कमजोर टीम नहीं, वर्ल्ड कप की तैयारी अभी…

0
IND vs BAN: रोहित शर्मा ने कहा- बांग्लादेश कोई कमजोर टीम नहीं, वर्ल्ड कप की तैयारी अभी…

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा
वनडे वर्ल्ड कप अगले साल भारत में खेला जाना है

मीरपुर. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे वर्ल्ड कप के बारे में ज्यादा दूर की सोचकर चीजों को अव्यवस्थित नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि उन्हें और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul dravid) को बखूबी पता है कि वे अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में किस तरह का रवैया अपनाएंगे. यह पूछने पर कि क्या वर्ल्ड कप की तैयारियां रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से (IND vs BAN) शुरू होगी, तो रोहित ने स्पष्ट किया कि वर्ल्ड कप के बारे में विचार शुरू करने के लिए अभी समय है. हम बांग्लादेश टीम को कमजोर मानकर नहीं चल रहे. मालूम हो कि 2011 के बाद से भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है.

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, हर बार जब भी आप एक मैच खेलते हो, यह किसी चीज की तैयारी के लिए ही होता है. वर्ल्ड कप में अभी 8-9 महीने हैं. हम इतने दूर के बारे में नहीं सोच सकते. बतौर टीम हमें क्या करने की जरूरत है, हमें उस पर नजर रखनी चाहिए. मालूम हो कि वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही खेले जाने हैं.

तो नहीं मिलेगी मदद
उन्होंने कहा कि अगर वह ज्यादा जल्दी योजना बनाना शुरू कर देंगे, तो इससे मदद नहीं मिलेगी. लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम का थिंक-टैंक जानता है कि किस दिशा में आगे बढ़ना है. रोहित ने कहा कि हमारे लिए अहम है कि हम इतनी सारी चीजों के बारे में सोचना शुरू नहीं करें. जैसे हमें इस खिलाड़ी को खिलाना चाहिए या उस खिलाड़ी को. मुझे और कोच को अच्छी तरह पता है कि क्या करना है. जब हम वर्ल्ड कप के करीब पहुंचेंगे, तब इसमें तेजी बरतेंगे.

अधिक क्रिकेट खेला जा रहा
कुछ खिलाड़ी जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो-ढाई महीने तक खेलते रहेंगे और कप्तान ने वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने स्वीकारा कि काफी क्रिकेट खेला जा रहा है और यह थमेगा नहीं. इसलिए टीम और इसके लोगों को सही चीजें करने की जरूरत है. रोहित ने कहा कि पेशवर खिलाड़ी के तौर पर हमें ऊर्जावान बने रहना होगा. हां, काफी क्रिकेट खेला जा रहा है, इसलिए हम उन्हें ब्रेक देते हैं. लोगों को यह समझने की जरूरत है कि हमें खिलाड़ियों को कब ब्रेक देना चाहिए. यह केवल वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए ही है.

IND vs BAN: बांग्लादेश 7 साल से भारत को नहीं हरा सका, वहीं टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हैं सवाल

उन्होंने कहा कि क्रिकेट नहीं रूकेगा. हमेशा काफी क्रिकेट होगा और हमें अपने खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करना होगा. अगर आप अपने खिलाड़ियों को हर वक्त अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हुए देखना चाहते हैं, तो उन्हें ब्रेक देना अहम है. उनका मैनेजमेंट करना अहम है, क्योंकि तरोताजा रहना महत्वपूर्ण है.

Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, Rohit sharma, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here