Home Sports PAK vs ENG: 3 दिन में 1150 रन और 7 शतक, क्या बदलने वाला है 145 साल का इतिहास?

PAK vs ENG: 3 दिन में 1150 रन और 7 शतक, क्या बदलने वाला है 145 साल का इतिहास?

0
PAK vs ENG: 3 दिन में 1150 रन और 7 शतक, क्या बदलने वाला है 145 साल का इतिहास?

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने जड़े हैं शतक
पाकिस्तान की ओर से 3 शतक लगे हैं

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में कई बार बल्लेबाजों के लिए रन बनाने मुश्किल होते हैं. लेकिन पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच (IND vs ENG) खेले जा रहे रावलपिंडी टेस्ट में उसके उलट देखने को मिल रहा है. 5 दिन के मैच में अभी 3 ही दिन का खेल हुआ है और 1150 से अधिक रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं 7 बल्लेबाजों ने शतक भी जड़ा है. कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के शतक के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी में 7 विकेट पर 499 रन बना लिए थे. इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. मैच से टेस्ट के 145 साल का इतिहास बदल सकता है.

मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 6.50 के रनरेट से जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अब तक 3.66 के रनरेट से रन बनाए हैं. इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉले (122), बेन डकेट (107), ओली पोप (108) और हैरी ब्रुक (153) ने शतक ठोका तो पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह शफीक (114), इमाम उल हक (121) और बाबर आजम (136) ने शतकीय पारी खेली. अभी मैच में 2 दिन का खेल बाकी है. ऐसे कई शतक और लग सकते हैं.

8 शतक का है रिकॉर्ड
एक टेस्ट में अभी तक अधिकतम 8 शतक ही लगे हैं. ऐसे में अगर इंग्लैंड और पाकिस्तान के टेस्ट में 2 शतक और लग जाते हैं, तो नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा. 2005 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट में 8 शतक लगे थे. वहीं 2013 में श्रीलंका और बांग्लादेश टेस्ट में भी 8 शतक देखने को मिले थे. हालांकि ये दोनों मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे. पाकिस्तान में पहली बार किसी टेस्ट में 7 शतक लगे हैं. इससे पहले 2006 में लाहौर में भारत और पाकिस्तान के टेस्ट मैच में 6 शतक लगे थे.

IND vs BAN: रोहित शर्मा ने कहा- बांग्लादेश कोई कमजोर टीम नहीं, वर्ल्ड कप की तैयारी अभी…

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज में कुल 3 मुकाबले होने हैं. इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान के लिहाज से यह सीरीज अहम है. अभी पाक टीम 5वें स्थान पर काबिज है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है.

Tags: Babar Azam, Ben stokes, England, Pakistan, Pakistan vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here