[ad_1]

केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को नकारती थी आज उसी के नेता जय सियाराम के जयकारे लगा रहे हैं। राहुल गांधी को धोती पहनकर त्रिपुंड लगाकर भगवान महाकाल के दरबार में हाजिरी लगानी पड़ रही है। वह जय सियाराम बोल रहे हैं। यह भाजपा की वैचारिक जीत है।
प्रयागराज के सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस में कोई तो ऐसा होगा जो राहुल गांधी को श्री राम और जय सियाराम का मतलब समझा सके। केशव ने कहा कि श्री का अर्थ माता सीता से है। सिया का मतलब भी माता सीता ही हैं। देश में आज परिवर्तन का माहौल है।
इसी वजह से जो लो पहले मंदिर जाने से परहेज करते थे, रोजा इफ्तार में जालीदार टोपी पहन कर फोटो सेशन कराने में आनंद का अनुभव करते थे, वह अब ऐसा नहीं कर रहे हैं। यह कांग्रेस सहित सभी विरोधी दलों की वैचारिक हार है। प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा एवं रामपुर, खतौली विधानसभा के उपचुनाव को लेकर केशव ने कहा कि तीनों ही जगह कमल खिल रहा है। सपा 2014, 2017, 2019 और 2022 की तरह फिर धराशायी होगी।
[ad_2]
Source link