Home Sports VIDEO: कोहली ने पाक तेज गेंदबाज को वर्ल्ड कप में मारा था छक्का, अब PCB चीफ का वीडियो हो रहा वायरल

VIDEO: कोहली ने पाक तेज गेंदबाज को वर्ल्ड कप में मारा था छक्का, अब PCB चीफ का वीडियो हो रहा वायरल

0
VIDEO: कोहली ने पाक तेज गेंदबाज को वर्ल्ड कप में मारा था छक्का, अब PCB चीफ का वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

कोहली ने हारिस रऊफ की गेंद पर जड़ा था शानदार छक्का
रमीज राजा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल
विराट कोहली ने खेली थी मैच जिताऊ पारी

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई भिड़ंत किसे याद नहीं है. भारतीय टीम ने कोहली के उम्दा प्रदर्शन के बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी. इस रोमांचक मुकाबले में कोहली (Virat Kohli) ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी. मैच के दौरान हारिस रउफ (Haris Rauf) के ओवर में उनके द्वारा लगाया गया छक्का कोई भी भारतीय फैन नहीं भूल सकता है. कई दिग्गजों ने तो इसे बेस्ट शॉट करार दिया है. मैच के करीब 1 महीने बाद रमीज राजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी माई का लाल सीधा शॉट नही लगा सकता है. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 19वें ओवर में हारिस रऊफ की अंतिम 2 गेंद पर शानदार छक्का जड़ा था.

अब इस मुकाबले के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कह रहे हैं, ‘हारिस रऊफ से मैं जब भी बात करता हूं कि आप 150 की स्पीड से बॉल करते हैं, आपको वेरिएशन की जरूरत नहीं है. आपके पास स्पीड है. उसके ऊपर ही आप रख दे कोई माई का लाल सीधी हिट नहीं लगा सकता.’

Tags: Haris Rauf, Ramiz Raja, T20 World Cup, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here